लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी आगामी चुनावी रणनीति का खाका पेश किया। उन्होंने ऐलान किया कि राज्य में सपा की सरकार बनते ही समाजवादी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाएगा और महिलाओं के सम्मान के लिए उन्हें हर साल 40 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
अखिलेश ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे कानून-व्यवस्था की हत्या करार दिया। उन्होंने कहा कि आज स्थिति यह है कि हथेली गर्म तो पुलिस नरम हो गई है। उन्होंने एनसीआरबी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी हुई है। वाराणसी, मथुरा और गोरखपुर की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि आम आदमी प्रदेश में कहीं भी सुरक्षित नहीं है।
सपा प्रमुख ने गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने झांसी में गैस सिलेंडर लदे ट्रक के गायब होने के मामले में सीधे तौर पर बीजेपी नेताओं को जिम्मेदार ठहराया। अखिलेश का आरोप है कि इस चोरी में सत्ताधारी दल के बड़े नेता शामिल थे और जब ट्रक वापस मिला, तो उसमें आधे से अधिक सिलेंडर खाली थे।
योगी सरकार के संभावित मंत्रिमंडल विस्तार पर चुटकी लेते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि यह विस्तार विकास के लिए नहीं, बल्कि रूठों को मनाने के लिए है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, जब बजट पूरी तरह खर्च हो चुका है, तब मंत्री बनाए जा रहे हैं। असली विस्तार तो 2027 में सरकार बदलने के बाद ही होगा।
लखनऊ की ग्रीन कॉरिडोर परियोजना पर सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने इसे मानकों के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसे ग्रीन नहीं, बल्कि बर्बाद कॉरिडोर बना दिया है। इसमें न तो पैदल चलने वालों के लिए जगह है और न ही साइकिल सवारों के लिए। उन्होंने कहा कि ऐसी डिजाइन से यातायात सुगम होने के बजाय और जटिल हो जाएगा।
पश्चिम बंगाल चुनाव पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अकेले चुनाव जीत रही हैं। यूपी पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बढ़ती एकजुटता से सरकार की नींद उड़ी हुई है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में सत्ता परिवर्तन तय है और इसके बाद ही प्रदेश में महिलाओं को वास्तविक सुरक्षा और सम्मान मिल पाएगा।
*#WATCH लखनऊ(उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश कैबिनेट के विस्तार की खबरों पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, असली विस्तार सरकार का और विकास का 2027 में होगा। ये रूठे हुए को मनाने वाला (विस्तार) है। जब बजट पूरा खर्च हो गया है तब मंत्री बनेंगे...लखनऊ के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने… pic.twitter.com/HWSikpsqf2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 22, 2026
आरसीबी की बड़ी भूल! रिलीज खिलाड़ी ने 21 छक्के जड़कर रचा इतिहास, बनाया टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर
मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत को राहत: अमेरिका से पहुंचा एलपीजी का जखीरा
बल्ले से फेल, अब किचन में शेफ बने बाबर आजम: सोशल मीडिया पर फैंस ने लिए मजे
गैस सिलेंडर के लिए मचा बवाल: महिला ने जीभ निकालकर किया तांडव , लोग बोले- माता आ गई
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: बने भारत के सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले राजनेता
टी20 सीरीज के बीच बड़ा बदलाव: 103 मैचों के बाद जेम्स नीशम को मिली कप्तानी
SRH प्रैक्टिस मैच में बवाल: ईशान किशन को नौसिखिया गेंदबाज ने दिखाई उंगली, वीडियो वायरल
ईद पर ईरान का मिसाइल प्रहार : यरुशलम के पवित्र स्थलों को बनाया निशाना
बिहार दिवस: पीएम मोदी ने नीतीश को लिखा पत्र, बिहार को बताया विकसित भारत की रीढ़
धुरंधर 2 की बारीकियों पर फिदा हुए ऋषभ शेट्टी, बोले- हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े जैसा असरदार