प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वे अब भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख (Head of Government) के रूप में कार्य करने वाले नेता बन गए हैं। पीएम मोदी ने इस पद पर 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं।
इस उपलब्धि के साथ ही पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चामलिंग ने 1994 से 2019 के बीच कुल 8,930 दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में राज्य का नेतृत्व किया था। पीएम मोदी ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए अब शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।
पीएम मोदी का यह सफर साल 2001 में शुरू हुआ था। वे 2001 से 2014 तक करीब 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद, 2014 में उन्होंने देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली और तब से वे लगातार इस पद पर बने हुए हैं। इन दोनों कार्यकालों को मिलाने पर उनका कुल कार्यकाल 8,931 दिनों का हो गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नरेंद्र मोदी का जीवन राष्ट्र और जनता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने इस यात्रा को निरंतर सेवा का सफर करार देते हुए कहा कि यह उपलब्धि राष्ट्र प्रथम की भावना को दर्शाती है।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने पिछले 24 वर्षों से अधिक समय से बिना एक भी दिन की छुट्टी लिए राष्ट्र की सेवा की है। शाह ने लिखा, पीएम मोदी के 8,931 दिनों का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र-प्रथम शासन और प्रत्येक नागरिक की अथक सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
गृह मंत्री ने आगे कहा कि मोदी युग ने भारत को पूरी तरह से बदल दिया है, चाहे वह गरीबों को अधिकार दिलाना हो या वैश्विक मंचों पर देश का गौरव बढ़ाना हो। यही कारण है कि उन्हें गुजरात और केंद्र में जनता का लगातार अभूतपूर्व स्नेह और विश्वास प्राप्त हो रहा है।
Prime Minister Shri @narendramodi is now the longest-serving head of a government in India.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) March 22, 2026
Pure devotion to the nation and its people defines PM Modi Ji. From his unwavering commitment as the Chief Minister of Gujarat to his dedicated leadership as the Prime Minister, his life… pic.twitter.com/llGPwziZZC
इजरायल के लिटिल इंडिया पर ईरान का भीषण मिसाइल हमला, 47 लोग घायल
भारत के दुश्मनों के खात्मे पर पाकिस्तान में खलबली: क्या धुरंधर-2 स्टाइल में हो रही है आतंकियों की विदाई?
गाजियाबाद में बुना गया था देश विरोधी जासूसी जाल: एक महिला समेत कई गिरफ्तार, विदेशी हैंडर्स से जुड़े तार
नासिक का एपस्टीन : फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में सियासी उबाल, वारिस पठान ने उठाए बड़े सवाल
राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर को बताया असली हमज़ा , कहा- अब फिल्ममेकर्स की खैर नहीं
हरियाणा: क्रॉस वोटिंग पर मचा घमासान, कांग्रेस विधायक के बेटे ने पिता से तोड़ा रिश्ता
अमेरिका हमला करे तो दिल्ली-मुंबई को तबाह कर देंगे , पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक का भारत के खिलाफ जहर
US ने हमला किया तो दिल्ली और मुंबई होंगे हमारे निशाने : पाकिस्तान के पूर्व दूत की गीदड़भभकी
ट्रंप की चेतावनी का ईरान ने दिया करारा जवाब: मार गिराया दुश्मन का F-15 , जारी किया वीडियो
IPL 2026: RCB के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा की चेतावनी, ट्रैविस हेड को लेकर किया बड़ा खुलासा