पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक अब्दुल बासित ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान बेहद भड़काऊ और गैरजिम्मेदाराना बयान देकर भारत-पाक रिश्तों में तनाव बढ़ा दिया है। उन्होंने खुलेआम भारत के प्रमुख शहरों को परमाणु हमले की धमकी दी है।
क्या है पूरा मामला? एक पाकिस्तानी समाचार चैनल पर चर्चा के दौरान, भारत में पाकिस्तान के पूर्व उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने दावा किया कि अगर अमेरिका कभी पाकिस्तान पर हमला करता है, तो पाकिस्तान के पास डिफॉल्ट मूव के तौर पर भारत के बड़े शहरों—दिल्ली और मुंबई—पर हमला करना ही एकमात्र विकल्प होगा।
तुलसी गैबार्ड के बयान पर बौखलाए बासित बासित का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गैबार्ड की उस हालिया टिप्पणी के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर चिंता जताई थी। बासित ने आरोप लगाया कि अमेरिका भारत की अग्नि-5 और अग्नि-6 मिसाइलों पर तो खामोश रहता है, लेकिन पाकिस्तान की मिसाइलों को निशाना बनाता है।
भारत-अमेरिका रणनीतिक साझीदार बासित ने आगे कहा कि पाकिस्तान को इस गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए कि अमेरिका उसका दीर्घकालिक रणनीतिक साझेदार है। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत को अपना रणनीतिक साझीदार मानता है और पाकिस्तान को उसी नजरिए से नहीं देखता। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ट्रंप प्रशासन के साथ संबंधों में सुधार का मतलब यह नहीं है कि अमेरिका कभी उनका स्थायी मित्र बनेगा।
बिना सोचे-समझे दिल्ली-मुंबई पर हमला करेंगे हद तो तब हो गई जब बासित ने परमाणु युद्ध की धमकी देते हुए कहा, अगर अमेरिका ने हम पर हमला किया और हम उन तक नहीं पहुंच सके, तो हमें और कुछ नहीं करना। हमें बिना सोचे-समझे मुंबई और नई दिल्ली पर हमला कर देना है। हमें छोड़ना नहीं है, जो होगा बाद में देखा जाएगा।
बढ़ती क्षेत्रीय चिंताएं अब्दुल बासित के इस बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है। जानकारों का कहना है कि एक पूर्व राजनयिक का इस तरह का बयान न केवल पाकिस्तान की हताशा को दर्शाता है, बल्कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल को लेकर उनकी गैरजिम्मेदाराना सोच को भी उजागर करता है। यह बयानों की श्रृंखला दक्षिण एशिया में शांति के लिए एक बड़ा खतरा है।
#BREAKING: Pakistan’s most radical Islamist Diplomat Abdul Basit threatens United States amid West Asia crisis. Basit former Pak High Commissioner to India says if US attacks Pakistan, Rawalpindi’s Asim Munir will attack Mumbai & New Delhi if Pak missiles don’t reach Middle East. pic.twitter.com/j4OxSg0ZnY
— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) March 22, 2026
ईद पर बाबर का किचन अवतार , लेकिन फिटनेस की बहस ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता
वाराणसी के घाट से लेकर हवेली का आंगन: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भव्यता देख दंग रह जाएंगे आप
न्यूजीलैंड टी20 टीम को मिला नया कप्तान, जेम्स नीशम संभालेंगे कमान
ईरान का सनसनीखेज दावा: मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, युद्ध के मुहाने पर खाड़ी
हरियाणा: क्रॉस वोटिंग पर मचा घमासान, कांग्रेस विधायक के बेटे ने पिता से तोड़ा रिश्ता
भारत के दुश्मनों के खात्मे पर पाकिस्तान में खलबली: क्या धुरंधर-2 स्टाइल में हो रही है आतंकियों की विदाई?
PSL को ठुकराया, अब IPL में मचाएंगे धमाल: राजस्थान रॉयल्स में सैम करन की जगह लेंगे ये धाकड़ विदेशी कप्तान
वायरल गर्ल मोनालिसा की बढ़ी मुश्किलें: पति संग मांगी सुरक्षा, कहा- हमें मारने और काटने की मिल रही धमकी
धुरंधर 2 में आदित्य धर से हुई बड़ी चूक? रणवीर के फाइट सीन में कैमरामैन को देख दंग रह गए फैंस
असम चुनाव 2026: क्या टिकट बंटवारे की आग बुझा पाएंगे हिमंत? पार्टी के भीतर बगावत से BJP की बढ़ी मुश्किलें