मध्य पूर्व में जारी तनाव एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने रविवार को दावा किया है कि उसने अमेरिका के अत्याधुनिक लड़ाकू विमान F-15 को मार गिराया है। यह दावा ऐसे समय में किया गया है जब क्षेत्र में युद्ध चौथे हफ्ते में प्रवेश कर चुका है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अल्टीमेटम देते हुए कहा था कि अगर 48 घंटों के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के सभी बड़े बिजली संयंत्रों को तबाह कर देगा।
इसके जवाब में ईरान की सैन्य कमान ने कड़ी चेतावनी दी है। तेहरान ने साफ किया है कि अगर उनके बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया गया, तो वे खाड़ी देशों में स्थित अमेरिकी ऊर्जा, आईटी और जल शोधन (Desalination) संयंत्रों को निशाना बनाएंगे।
ईरान का आक्रामक रुख केवल बयानों तक सीमित नहीं रहा। रविवार तड़के इजरायल के अराद और दिमोना शहरों पर ईरान ने भीषण मिसाइल हमला किया। दिमोना में परमाणु संयंत्र के पास मिसाइल गिरने से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
इन हमलों में 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं और कई इमारतें जमींदोज हो गई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके इतने जोरदार थे कि घरों की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए।
दिमोना को मध्य पूर्व का एकमात्र परमाणु शस्त्रागार माना जाता है। ईरान ने स्पष्ट किया है कि यह हमला उसके नतान्ज परमाणु स्थल पर हुए पिछले हमले का बदला है। इजरायल ने हमलों की पुष्टि की है और दावा किया है कि वह इस बात की जांच कर रहा है कि उनकी एयर डिफेंस प्रणाली मिसाइलों को रोकने में क्यों विफल रही।
इजरायल और अमेरिका के तमाम दावों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता ने युद्ध के समीकरण बदल दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान के ठिकानों को पूरी तरह नष्ट करने की रणनीति अभी तक विफल रही है।
लगातार हो रहे हमलों ने यह साबित कर दिया है कि ईरान का शस्त्रागार अभी भी पूरे क्षेत्र के लिए एक बड़ा खतरा बना हुआ है। अब पूरी दुनिया की नजर इस बात पर है कि क्या अमेरिका और इजरायल इस बढ़ते संघर्ष पर काबू पाने में सक्षम होंगे या यह युद्ध और भी भीषण रूप लेगा।
כדור אש יורד מהשמיים: תיעוד הפגיעה בדימונה@Itsik_zuarets pic.twitter.com/8R1G7lmDVW
— כאן חדשות (@kann_news) March 21, 2026
ईरान की मिसाइलों ने तोड़ा अभेद्य सुरक्षा कवच: दिमोना के परमाणु रिएक्टर तक पहुंची तबाही
आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, ऑरेंज कैप और रनों के लक्ष्य पर तोड़ी चुप्पी
अमेरिका नहीं, अब पंजाब में दिखेगा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी : जालंधर के घर की छत पर बना आकर्षण का केंद्र
पाकिस्तान: लश्कर के गढ़ में धुरंधर स्टाइल में कमांडर का खात्मा, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
अराद पर ईरानी मिसाइल का कहर: तबाही के बाद भी चमत्कार से बची जान, 115 लोग घायल
नारंगी पैदा होकर काले हो जाते हैं ये लंगूर, खारा पानी पीकर जीते हैं अपनी अनोखी जिंदगी
बिहार दिवस 2026: पीएम मोदी के सुशासन पत्र से बदली बिहार की सियासी फिजा, नीतीश ने जताया आभार
ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए राहत: अमेरिका से पहुंचा LPG का जखीरा, नहीं होगी गैस की किल्लत
ट्रंप को ईरान का खुला ऑफर: ग्रीनलैंड नहीं संभल रहा, तो हमें बुला लीजिए!
दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे : पाकिस्तान की पुरानी आदत, फिर दी भारत को गीदड़भभकी