नई दिल्ली: प्रयागराज महाकुंभ में अपनी आंखों के जादू से रातों-रात मशहूर हुई वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों खौफ के साये में जी रही हैं। मुस्लिम युवक फरमान खान के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद से ही उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
केरल में रचाई शादी, मचा बवाल मोनालिसा ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ पहले कोर्ट मैरिज की और बाद में हिंदू रीति-रिवाजों से शादी रचाई। जैसे ही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, विवाद खड़ा हो गया। कुछ समूहों ने इसे सीधे तौर पर लव जिहाद का नाम दे दिया है।
वीडियो जारी कर मांगी मदद धमकियों से परेशान होकर मोनालिसा ने एक भावुक वीडियो जारी किया है। इसमें उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, पुलिस कमिश्नर और मीडिया से दखल देने की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा, मैं यह वीडियो एक पत्र के साथ संबंधित अधिकारियों को मेल कर रही हूं, कृपया हमारी मदद करें।
हमें मारने-काटने की दी जा रही धमकी मोनालिसा और फरमान ने वीडियो में स्थिति की गंभीरता बताते हुए कहा कि उन्हें सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से खुलेआम जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कपल डरा हुआ है और उन्होंने धमकियों से बचाव के लिए अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है।
महाकुंभ से मिली थी पहचान बता दें कि फरमान खान उत्तर प्रदेश के बागपत का रहने वाला है। मोनालिसा की मुलाकात फरमान से तब हुई जब वह महाकुंभ 2025 में मालाएं बेच रही थी। वहीं से उसे फिल्मों में काम के अवसर मिले और फरमान से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। अब यही शादी उनके लिए एक बड़ी मुसीबत बन गई है।
*UP के बागपत निवासी फरमान के साथ केरल के मंदिर मे हिन्दू रीति रिवाज़ से विवाह रचाने वाली मोनालिसा को दूसरे धर्म के युवक से विवाह करने पर हत्या की धमकी मिल रही है।
— TRUE STORY (@TrueStoryUP) March 21, 2026
कुम्भ 2025 मे माला बेचने वाली #Monalisa को फ़िल्म मे काम मिल गया था। वही से वह फरमान के संपर्क मे आई। https://t.co/MPsVqJjz6t pic.twitter.com/er5XUyBMh7
नासिक का एपस्टीन : फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में सियासी उबाल, वारिस पठान ने उठाए बड़े सवाल
क्या क्रिकेट छोड़ कुकिंग में करियर बनाएंगे बाबर आजम? ईद पर वायरल हुई शेफ वाली तस्वीर
अमेरिका-ईरान युद्ध की आड़ में ताइवान पर चीन की बड़ी साजिश, क्या फिर दोहराया जाएगा 1962 जैसा इतिहास?
NZ vs SA: वेलिंग्टन में साउथ अफ्रीका का धमाका, कीवी टीम को मिला 165 रनों का लक्ष्य
क्रिकेट के मैदान पर बिछी मौत की चादर: बल्लेबाजी के दौरान खिलाड़ी की अचानक थम गई सांसें
पीएम मोदी ने रचा इतिहास: सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले प्रमुख बने, सूफी गुरु ने की तारीफ
RLD में शामिल होकर बोले केसी त्यागी: MP-MLA बनने नहीं, जयंत चौधरी को नई ऊंचाइयों पर देखने आया हूं
हिमाचल का वित्तीय आपातकाल : CM से लेकर विधायकों तक की सैलरी पर कैंची, कर्मचारियों को राहत
क्या आयरन डोम फेल? डिमोना और अराद में ईरानी मिसाइलों ने बरपाया कहर
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग: पिता से अलग हुए कांग्रेस विधायक के बेटे, तोड़ा सभी रिश्ते