दुनियाभर में अपनी अचूक मारक क्षमता के लिए मशहूर इजरायल का एयर डिफेंस सिस्टम आयरन डोम अब सवालों के घेरे में है। ईरान द्वारा किए गए हालिया मिसाइल हमले ने इजरायल के अभेद्य माने जाने वाले सुरक्षा कवच की पोल खोल दी है। इस हमले में डिमोना और अराद शहर में भारी तबाही हुई है।
बीती रात ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों को निशाना बनाकर मिसाइलों की बौछार कर दी। इस हमले में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 11 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में 12 साल का एक बच्चा और 5 साल की बच्ची भी शामिल है, जो गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं।
इजरायली मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ईरान के इस हमले में कम से कम दो बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने में इजरायली एयर डिफेंस सिस्टम नाकाम रहा। ये मिसाइलें सीधे अपने निशाने पर जाकर गिरीं, जिससे डिमोना और अराद में व्यापक तबाही हुई।
ईरानी मीडिया के दावों के अनुसार, इन हमलों का मुख्य केंद्र इजरायल की न्यूक्लियर रिसर्च फैसिलिटी (डिमोना) थी। यह क्षेत्र इजरायल के परमाणु हथियार कार्यक्रम का केंद्र माना जाता है। जानकारों का मानना है कि परमाणु केंद्रों को निशाना बनाना ईरान की तरफ से इजरायल को दिया गया एक कड़ा और रणनीतिक संदेश है।
हमले के बाद की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिनमें इमारतों को भारी नुकसान और सड़कों पर अफरा-तफरी का मंजर साफ दिख रहा है। इमरजेंसी सर्विसेज (मैगन डेविड एडोम) के अनुसार, लोग बचने के लिए शेल्टर की ओर भागते हुए भी घायल हुए।
हमले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और सेना प्रमुख इयाल जमीर ने कड़ा रुख अपनाया है। इजरायल ने हर मोर्चे पर दुश्मन को जवाब देने की कसम खाई है। वहीं, अराद और डिमोना में राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है, जहां मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
यह हमला न केवल इजरायल के सुरक्षा ढांचे के लिए एक बड़ी चुनौती है, बल्कि मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के एक नए और खतरनाक अध्याय की ओर इशारा करता है।
Rescue teams are still searching for people trapped under rubble in Arad, southern occupied Palestine, after Iranian missile strikes.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 22, 2026
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/LKmLBSTxWw
फ्लाइट बनी लोकल ट्रेन : 5 घंटे की देरी पर यात्रियों ने शुरू किया चाय-चाय का शोर, वीडियो वायरल
बेंगलुरु: लेम्बोर्गिनी से सड़क पर खतरनाक स्टंट , पुलिस ने दर्ज की FIR
मिडिल ईस्ट में आग और भारत की चिंता: PM मोदी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार का एक्शन प्लान
ईरान-इजरायल तनाव के बीच भारत के लिए राहत: अमेरिका से पहुंचा LPG का जखीरा, नहीं होगी गैस की किल्लत
अमेरिका का ईरान पर घातक प्रहार: तेहरान में मची खलबली, कई टॉप लीडर्स ढेर
इजराइल के ‘लिटिल इंडिया’ पर ईरान का खौफनाक हमला, मिसाइल गिरने से 47 घायल
ईरान पर सऊदी का बड़ा प्रहार: दूतावास कर्मियों को निकाला, 24 घंटे में देश छोड़ने का आदेश
IPL 2026: RCB के खिलाफ मैच से पहले अभिषेक शर्मा की चेतावनी, ट्रैविस हेड को लेकर किया बड़ा खुलासा
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट में विभागों का बड़ा फेरबदल, नए मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी
IPL 2026: ऋषभ पंत का बड़ा रोल फिक्स, क्या इस नई जिम्मेदारी से खुलेगा टीम इंडिया का रास्ता?