मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। अमेरिका ने ईरान के कई महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ मिसाइल हमले किए हैं। इन हमलों से पूरा तेहरान दहल उठा है।
टॉप लीडर्स के सफाए का दावा अमेरिकी सेना से जुड़े सूत्रों के अनुसार, इन हवाई हमलों में ईरान के कई उच्च-स्तरीय सैन्य कमांडरों और टॉप लीडर्स के मारे जाने का दावा किया गया है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो और रिपोर्टों के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
इजरायली पीएम की वैश्विक अपील इधर, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने विश्व के नेताओं से इस जंग में साथ आने की अपील की है। नेतन्याहू ने ईरान को वैश्विक खतरा करार दिया है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि दुनिया ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के प्रयासों का समर्थन करे।
धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने का आरोप इजरायली पीएम ने अराद शहर से दुनिया को संबोधित करते हुए कहा कि ईरान ने यरुशलम के उन संवेदनशील इलाकों को निशाना बनाया है, जो पूरी दुनिया के लिए पवित्र हैं। इनमें वेस्टर्न वॉल, चर्च ऑफ द होली सेपल्चर और अल-अक्सा मस्जिद जैसे स्थान शामिल हैं।
48 घंटे का डेडलाइन तनाव नेतन्याहू ने इन हमलों का जिक्र करते हुए ईरान को सख्त संदेश दिया है। उन्होंने पिछले 48 घंटों में ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमलों का डेटा पेश करते हुए इसे युद्ध की गंभीर स्थिति बताया है। इस घटनाक्रम ने पहले से ही अशांत मिडिल ईस्ट में बड़े युद्ध की आशंकाओं को और गहरा कर दिया है।
BREAKING:
— America military (@AmericaMiltry) March 22, 2026
Iran has been hit by airstrikes.
Several top leaders have been Eliminated pic.twitter.com/uGlOHmMxn6
ईद की खुशियों के बीच अहमदाबाद में UCC पर बवाल: जामा मस्जिद के बाहर AIMIM का विरोध प्रदर्शन
PSL 2026 पर मंडराया संकट: खाली स्टेडियम और सिर्फ 2 शहरों में सिमटेगा पाकिस्तान का सबसे बड़ा टूर्नामेंट
इंदौर ई-व्हीकल अग्निकांड: आठ साल के तन्मय का शव नहीं, फोम को समझ बैठे थे बच्चे की बॉडी
हॉर्मुज स्ट्रेट का खौफनाक मंजर: खड़े मिले दर्जनों जहाज, इंजन बंद और बीच समंदर तैनात मिसाइलें
राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर को बताया असली हमज़ा , कहा- अब फिल्ममेकर्स की खैर नहीं
48 घंटे में 4 बड़े हमले: ईरान के खिलाफ दुनिया को एकजुट होने की नेतन्याहू ने दी चेतावनी
कौन हैं सलिल अरोड़ा? 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर IPL 2026 से पहले मचाया तहलका
ईद पर लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका: कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की बर्बर हत्या
केसी त्यागी का बड़ा सियासी दांव: JDU छोड़ थामा RLD का हाथ, जयंत चौधरी के साथ शुरू किया नया अध्याय
अब इंतज़ार खत्म: 28 मार्च को होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन