मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच दुनिया का सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हॉर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पूरी तरह से थम गया है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट और वीडियो ने वैश्विक चिंताएं बढ़ा दी हैं। पहली बार जंग के बीच हॉर्मुज के इतने करीब की तस्वीरें सामने आई हैं, जो वहां के खतरनाक हालात की गवाही दे रही हैं।
हॉर्मुज के बीचों-बीच पहुंची पत्रकारों की टीम ने देखा कि वहां करीब 40 व्यापारिक जहाज लंगर डाले खड़े हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इन सभी जहाजों के इंजन बंद हैं। समुद्री व्यापार में जहाजों का इस तरह अचानक इंजन बंद करके खड़ा होना सामान्य नहीं है। ये जहाज आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं हैं और अंतरराष्ट्रीय कानूनों के बावजूद इन्हें गुजरने के लिए ईरान की इजाजत का इंतजार करना पड़ रहा है।
पत्रकारों ने अपनी रिपोर्ट में एक बेहद संवेदनशील जानकारी साझा की है। हॉर्मुज स्ट्रेट के बीच में एक मिसाइल देखी गई, जिसे वहीं से लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, इस मिसाइल का मिशन पूरा हो चुका है। इस सैन्य कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य जलडमरूमध्य के रास्ते को साफ करना और उस पर पूरी तरह से अपना सामरिक कंट्रोल स्थापित करना बताया जा रहा है।
इस तनावपूर्ण माहौल के बीच ईरान ने भारत के लिए एक बड़ा संकेत दिया है। ईरान के महावाणिज्य दूत सईद रजा मोसायब मोतलघ ने स्पष्ट किया है कि हॉर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को सुरक्षित मार्ग देना तेहरान और नई दिल्ली की गहरी दोस्ती का प्रमाण है।
मोतलघ ने कहा कि ईरान लंबे समय से भारत का साझेदार रहा है। मौजूदा संघर्ष के चलते तेहरान के अधिकारी भारत में गैस की संभावित कमी को लेकर भी चिंतित थे, जिसके चलते भारतीय जहाजों को प्राथमिकता के आधार पर सुरक्षित गुजरने की अनुमति दी गई है।
Two Iranian journalists have gone to the middle of the Strait of Hormuz and show that the ships have turned off their engines and are waiting for permission to pass. pic.twitter.com/3g4B63orB2
— IRIB (Islamic Republic of Iran Broadcasting) (@iribnews_irib) March 22, 2026
PSL छोड़ IPL चुनने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर भड़के मोहसिन नकवी, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
मुंडन संस्कार बना फैमिली इवेंट : बच्चे को अकेला न लगे, इसलिए पूरे परिवार ने भी मुंडवा लिए सिर
मौत के मुंह से आई बच्ची की जान, 17 साल के लड़के ने हवा में लपककर किया चमत्कार
क्या क्रिकेट छोड़ कुकिंग में करियर बनाएंगे बाबर आजम? ईद पर वायरल हुई शेफ वाली तस्वीर
ईरान का सनसनीखेज दावा: मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट, युद्ध के मुहाने पर खाड़ी
पाकिस्तान: लश्कर के गढ़ में धुरंधर स्टाइल में कमांडर का खात्मा, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे बाबा केदार, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
IPL 2026: 2-3 हजार रन बना दूंगा - वैभव सूर्यवंशी का बयान सुन साथी खिलाड़ी भी रह गए दंग!
क्रिकेट के मैदान पर बिछी मौत की चादर: बल्लेबाजी के दौरान खिलाड़ी की अचानक थम गई सांसें
मिडिल ईस्ट में आग और भारत की चिंता: PM मोदी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार का एक्शन प्लान