कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इन दिनों मैदान से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी एक नई भूमिका चर्चा का विषय बनी हुई है। ईद-उल-फितर के मौके पर बाबर ने बल्ले के बजाय करछी थाम ली और रसोई में शीर खुरमा बनाते नजर आए।
किचन में दिखा स्वीट अंदाज बाबर आजम ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे पूरी कुशलता के साथ पारंपरिक मिठाई बनाते दिख रहे हैं। उन्होंने इसे अपना सिग्नेचर डिश बताया है। शांत और संयमित रहने वाले बाबर का यह घरेलू अंदाज प्रशंसकों को खूब पसंद आ रहा है और यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया।
चोट और चयन से जुड़ी अनिश्चितता बाबर आजम पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर हैं। टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान के बाहर होने के बाद से ही वे टीम से बाहर चल रहे हैं। चयनकर्ता आकिब जावेद ने बाबर के बाहर होने का कारण उनकी चोट को बताया था, जिसके चलते उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर रखा गया।
फिटनेस पर सस्पेंस बरकरार बाबर की फिटनेस को लेकर अभी तक कोई स्पष्ट आधिकारिक बयान नहीं आया है। न तो पीसीबी और न ही खुद खिलाड़ी ने यह बताया है कि वे पूरी तरह फिट कब होंगे। मैदान से उनकी लंबी दूरी ने फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी है।
पीएसएल से वापसी की उम्मीद बाबर के फैंस के लिए राहत की बात यह है कि वे जल्द ही एक्शन में लौट सकते हैं। उम्मीद है कि बाबर आगामी पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 11वें सीजन में पेशावर जाल्मी की कप्तानी संभालेंगे। 26 मार्च से शुरू हो रहे इस टूर्नामेंट में बाबर का फॉर्म और फिटनेस पाकिस्तान क्रिकेट के भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।
फिलहाल, क्रिकेट के मैदान से दूर बाबर का यह कुकिंग वीडियो उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है, जिसने साबित कर दिया कि वे मैदान के बाहर भी उतने ही सधे हुए हैं।
Babar Azam trying his hands in a new profession after being snubbed by PCB pic.twitter.com/hSbRBM2IFb
— Brutal Truth (@sarkarstix) March 21, 2026
170 दिनों की कैद के बाद बाहर आए सोनम वांगचुक, बोले- उम्मीद है एक नया सूरज उगेगा
JEE Main 2026: सेशन 2 की सिटी स्लिप जारी, मुजफ्फरपुर के छात्रों में बढ़ा जोश
स्टेज पर चाचा का देसी स्वैग : 90s के गाने पर गमछा लहराते हुए किया धमाकेदार डांस
क्या क्रिकेट छोड़ कुकिंग में करियर बनाएंगे बाबर आजम? ईद पर वायरल हुई शेफ वाली तस्वीर
2017 से पहले क्या थी यूपी की स्थिति? सीएम योगी ने 1228 नर्सिंग अफसरों को दिए नियुक्ति पत्र, विपक्ष पर साधा निशाना
हाजी मलंग दरगाह पर ईद के मौके पर अफरा-तफरी, चरमराई ट्रॉली सेवा और उमड़ा जनसैलाब
ईद की खुशियों के बीच अहमदाबाद में UCC पर बवाल: जामा मस्जिद के बाहर AIMIM का विरोध प्रदर्शन
आईपीएल का नया सितारा : वैभव सूर्यवंशी ने रिपोर्टर के सवाल पर जडेजा को किया हैरान
IPL 2026 से पहले बाल-बाल बचे सूर्यकुमार यादव; फैन की इस हरकत ने उड़ाए होश!
क्रिकेट के मैदान पर थम गई सांसें: 30 साल के होनहार खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत