पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव और बिगड़ते हालातों की परछाई अब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) पर पड़ती दिख रही है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस टूर्नामेंट के भविष्य को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है।
मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि बोर्ड PSL को स्थगित करने पर विचार कर रहा था, लेकिन पूरे साल कोई अन्य विंडो खाली नहीं है। अब फैसला लिया गया है कि PSL 2026 का आयोजन केवल कराची और लाहौर में होगा और इसे पूरी तरह से बंद दरवाजों (बिना दर्शकों) के पीछे खेला जाएगा।
सुरक्षा चिंताओं और अन्य कारणों से 10 से अधिक विदेशी खिलाड़ियों ने PSL 2026 से अपने नाम वापस ले लिए हैं। इनमें श्रीलंका के दासुन शनाका (राजस्थान रॉयल्स), जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुजरबानी (कोलकाता नाइट राइडर्स), ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क और स्पेन्सर जॉनसन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स और इंग्लैंड के टिमल मिल्स ने भी टूर्नामेंट से किनारा कर लिया है।
खिलाड़ियों के इस पलायन से PCB प्रमुख खासे नाराज हैं। मोहसिन नकवी ने चेतावनी दी है कि जो खिलाड़ी PSL छोड़कर IPL का रुख कर रहे हैं, उनके खिलाफ बोर्ड कानूनी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा, हम उन खिलाड़ियों के खिलाफ एक्शन लेंगे जो PSL छोड़कर IPL जा रहे हैं।
खिलाड़ियों के इस व्यवहार पर टिप्पणी करते हुए नकवी ने एक कड़वा सच भी स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि आईपीएल में जाने से खिलाड़ियों को न केवल ज्यादा पैसा मिल रहा है, बल्कि जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी मिल रही है। वहीं, दूसरी ओर शोएब अख्तर जैसे पूर्व दिग्गजों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताई है, जिससे यह साफ है कि पाकिस्तान क्रिकेट के लिए आने वाला समय काफी चुनौतीपूर्ण होने वाला है।
*🚨🚨Mohsin Naqvi on PSL postponement & PSL happening in closed doors:
— Rajiv (@Rajiv1841) March 22, 2026
we were thinking of postponing PSL but we don t have any other window available throughout the year, so we have decided to restrict the PSL to Karachi & Lahore only with no audience allowed.
My comment -… pic.twitter.com/cpBoSty5ij
आईपीएल 2026: रोहित शर्मा का फैंस से बड़ा वादा, मुंबई इंडियंस को जिताएंगे छठा खिताब!
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग: पिता से अलग हुए कांग्रेस विधायक के बेटे, तोड़ा सभी रिश्ते
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे बाबा केदार, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
फ्लाइट बनी लोकल ट्रेन : 5 घंटे की देरी पर यात्रियों ने शुरू किया चाय-चाय का शोर, वीडियो वायरल
क्या जेफरी एपस्टीन जिंदा है? फ्लोरिडा के हमशक्ल ने इंटरनेट पर मचा दी थी हलचल
JDU को अलविदा कह RLD में शामिल हुए केसी त्यागी, जयंत चौधरी को किंगमेकर बनाने का संकल्प
PSL छोड़ IPL चुनने वाले विदेशी खिलाड़ियों पर भड़के मोहसिन नकवी, दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
IPL 2026: मुंबई इंडियंस का मिशन 6 ; रोहित, सूर्या और हार्दिक ने भरी हुंकार
गाजियाबाद में बुना गया था देश विरोधी जासूसी जाल: एक महिला समेत कई गिरफ्तार, विदेशी हैंडर्स से जुड़े तार
डिएगो गार्सिया हमले के बाद भड़का ब्रिटेन: ईरानी सीमा पर पहुंची परमाणु पनडुब्बी, क्या छिड़ने वाला है तीसरा विश्वयुद्ध?