अजमेर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। वे देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख (मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में) रहने वाले नेता बन गए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर देशभर से उन्हें बधाइयां मिल रही हैं।
सूफी सज्जादानशीन परिषद ने की सराहना अखिल भारतीय सूफी सज्जादानशीन परिषद के अध्यक्ष सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने पीएम मोदी की कार्यशैली और नेतृत्व की जमकर प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि पीएम के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर भारत की छवि और नागरिकों का विश्वास अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है।
चिश्ती ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पीएम मोदी दुनिया के पहले ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं, जिन्हें कई मुस्लिम देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा है। उन्होंने कहा कि यह मोदी सरकार की सफल विदेश नीति और देश के बढ़ते प्रभाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
डिजिटल और आर्थिक मोर्चे पर भारत की धाक सैयद नसीरुद्दीन चिश्ती ने कहा कि आज दुनिया भारत की डिजिटल टेक्नोलॉजी की लोहा मान रही है। आर्थिक मोर्चे पर भी भारत ने लंबी छलांग लगाते हुए पूरी दुनिया में चौथा स्थान हासिल कर लिया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया।
तोड़ा पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड प्रधानमंत्री मोदी ने सार्वजनिक पद पर 8,931 दिनों का सफर पूरा कर लिया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ उनका यह सफर आज प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्र सेवा के नए कीर्तिमान लिख रहा है।
गृहमंत्री शाह ने दी बधाई केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उन्होंने लिखा कि यह मील का पत्थर सेवा, परिश्रम और अटूट प्रतिबद्धता की नींव पर बना है। शाह ने कहा कि 8,931 दिनों का यह सफर राष्ट्र-प्रथम की नीति और नागरिकों की अथक सेवा के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है।
*Ajmer, Rajasthan: On PM Narendra Modi becoming the longest-serving head of government in the country, Chairman of All India Sufi Sajjadanashin Council, Syed Naseruddin Chishty says, Around the world, one can clearly see how the country’s image and the people’s trust in India… pic.twitter.com/YbLCQoVMrW
— IANS (@ians_india) March 22, 2026
रोहित शर्मा का मिशन 6 शुरू: मुंबई इंडियंस फिर बनेगी चैंपियन? वायरल वीडियो ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
कौन हैं सलिल अरोड़ा? 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर IPL 2026 से पहले मचाया तहलका
रामनवमी 2026: पटना का महावीर मंदिर अलर्ट पर, लाखों भक्तों के लिए अभेद्य सुरक्षा और खास इंतजाम
धुरंधर 2 में बड़ी चूक: इंटेंस फाइट सीन के बीच दिखा कैमरामैन, वायरल हुई तस्वीर
गगनदीप रंधावा सुसाइड केस: आप विधायक लालजीत भुल्लर पर दर्ज हुआ केस, बीजेपी ने पंजाब सरकार की जांच पर उठाए गंभीर सवाल
दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे : पाकिस्तान की पुरानी आदत, फिर दी भारत को गीदड़भभकी
IPL 2026: 14.2 करोड़ के गुमनाम खिलाड़ी ने नेट्स में मचाया ऐसा गदर, माही भी बोल पड़े शॉट!
अमेरिका-ईरान युद्ध की आड़ में ताइवान पर चीन की बड़ी साजिश, क्या फिर दोहराया जाएगा 1962 जैसा इतिहास?
क्या अमेरिकी सिक्कों पर छपेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर? परंपरा और कानून पर छिड़ी नई जंग
नासिक का एपस्टीन : फर्जी बाबा अशोक खरात मामले में सियासी उबाल, वारिस पठान ने उठाए बड़े सवाल