जदयू के दिग्गज नेता रहे केसी त्यागी और उनके बेटे अम्बरीष त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) का दामन थाम लिया। रालोद प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
विचारधारा का मिलन पार्टी में शामिल होने के बाद केसी त्यागी ने कहा कि रालोद और जदयू की विचारधारा में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कहा, दोनों पार्टियां चौधरी चरण सिंह, राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों से प्रेरणा लेती हैं। हम उन अधूरे सवालों और मुद्दों को मजबूती देना चाहते हैं जिन्हें चौधरी चरण सिंह ने उठाया था, ताकि देश का किसान खुशहाल हो सके।
पद की लालसा नहीं, लक्ष्य बड़ा है यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पूछे गए सवाल पर त्यागी ने स्पष्ट किया कि उनका मकसद चुनाव लड़ना नहीं है। उन्होंने कहा, मैं अब सांसद या विधायक बनने के लिए यहां नहीं आया हूं। मेरा लक्ष्य लोक दल को इतना मजबूत बनाना है कि उत्तर प्रदेश में एक बार फिर एनडीए की सरकार बने।
उन्होंने भावुक होते हुए कहा, मैं जयंत चौधरी में चौधरी चरण सिंह की छवि देखता हूं। चौधरी साहब ने मुझे युवावस्था में टिकट और आर्थिक मदद देकर राजनीति में मौका दिया था। अब मेरी कामना है कि वह दिन आए जब जयंत चौधरी के नेतृत्व में देश को एक मजबूत दिशा मिले।
जयंत चौधरी ने किया स्वागत रालोद प्रमुख जयंत चौधरी ने केसी त्यागी, अम्बरीष त्यागी और अन्य साथियों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा, केसी त्यागी जी ने जो इच्छा जताई है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। हम चौधरी चरण सिंह जी का स्थान तो नहीं ले सकते, क्योंकि वे हमारे आदर्श हैं, लेकिन उनके दिखाए रास्ते पर चलना ही हमारा लक्ष्य है। त्यागी जी जैसे अनुभवी नेताओं के आने से पार्टी को नई ऊर्जा और ताकत मिलेगी।
काफी समय से चर्चाओं में था बदलाव केसी त्यागी के रालोद में शामिल होने की अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थीं। इसकी पुष्टि तब हुई जब 16 मार्च को उन्होंने एक बयान जारी कर यह साफ कर दिया कि उन्होंने जदयू के सदस्यता अभियान में खुद को नवीनीकृत नहीं कराया है। इस बड़े बदलाव को यूपी की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
VIDEO | Delhi: K C Tyagi after joining Rashtriya Lok Dal, says, “There is no difference between RLD and JD(U). Both draw inspiration from leaders like Chaudhary Charan Singh, Ram Manohar Lohia and Karpoori Thakur. We want to strengthen the issues left behind by Chaudhary Charan… pic.twitter.com/NkVUVKj57u
— Press Trust of India (@PTI_News) March 22, 2026
धारावी में हैवानियत: पार्किंग विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या, भाई-भाई चिल्लाता रहा अश्विन
ओडिशा: चलती बस में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे विधायक मंगू खिला समेत 37 यात्री
क्या संजू सैमसन विकेटकीपिंग छोड़ बनेंगे बाउंड्री किंग ? चेन्नई के कैंप से आई तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
नवरात्रि का उपहार: सीएम योगी ने 1228 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपी सरकारी नौकरी
SBI YONO यूजर्स सावधान! क्या आधार अपडेट न करने पर आपका अकाउंट हो जाएगा ब्लॉक? जानें क्या है सच
क्या जेफरी एपस्टीन जिंदा है? फ्लोरिडा के हमशक्ल ने इंटरनेट पर मचा दी थी हलचल
हरियाणा में सियासी भूचाल: क्रॉस वोटिंग पर विधायक पिता से बेटे ने तोड़ा रिश्ता, बोले- कांग्रेस से ऊपर कोई नहीं
आरसीबी की बड़ी भूल! रिलीज खिलाड़ी ने 21 छक्के जड़कर रचा इतिहास, बनाया टी-20 का सबसे बड़ा स्कोर
नतान्ज का बदला: ईरान ने डिमोना और अराद पर दागीं मिसाइलें, इजरायली परमाणु केंद्र को बनाया निशाना
ईद पर बाबर का किचन अवतार , लेकिन फिटनेस की बहस ने बढ़ाई पाकिस्तान की चिंता