पाकिस्तान एक बार फिर गहरे सदमे और बौखलाहट में है। लाहौर के पास मुरिदके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की ईद-उल-फित्र के दिन हुई नृशंस हत्या ने पूरे देश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस घटना को अब भारत में चर्चा का विषय बनी धुरंधर-2 शैली में देखा जा रहा है, जहां भारत-विरोधी तत्वों को एक-एक कर चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।
घटना 21 मार्च 2026 की है। मरकज तैयबा के भीतर ईद की नमाज के तुरंत बाद बिलाल आरिफ सलाफी पर हमला हुआ। हमलावरों ने पहले उसे गोली मारी और फिर चाकू से गोदकर दर्दनाक मौत दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बिलाल खून से लथपथ पड़ा दिखाई दे रहा है। हालांकि पाकिस्तानी पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़ा है, लेकिन जिस तरह से यह वारदात अंजाम दी गई, उसने पाक सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ा दिए हैं।
पाकिस्तानी न्यूज चैनलों पर अब खौफ साफ दिखाई दे रहा है। एक प्रमुख न्यूज एंकर किरण नाज ने तो प्राइम टाइम में लाइव डिबेट के दौरान यह तक पूछ लिया, भारत के दुश्मनों का खात्मा आखिर कौन कर रहा है? एक के बाद एक उन लोगों को मारा जा रहा है जो इंडिया के लिए वांटेड हैं। पाकिस्तान की यह बौखलाहट साफ दर्शाती है कि वहां के आतंकी तंत्र में अब डर का माहौल है।
पाकिस्तान में पिछले तीन वर्षों में भारत-विरोधी तत्वों की हत्याओं का एक ग्राफ तेजी से बढ़ा है। सिंध के सलीम रहमानी से लेकर कंधार हाईजैकिंग से जुड़े मोहम्मद जाहिद और शाहिद लतीफ से लेकर जिया उर रहमान तक, कई आतंकी कमांडर्स को क्लोज-रेंज में निशाना बनाया गया। पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों का दावा है कि ये काम भारतीय खुफिया एजेंसी RAW ने लोकल सेल्स और प्रॉक्सी के जरिए किया है।
दशकों तक आतंकियों को पनाह देने वाला पाकिस्तान अब खुद प्रॉक्सी वॉर की आग में झुलस रहा है। ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स (GTI 2026) के मुताबिक, पाकिस्तान दुनिया का सबसे अधिक आतंक प्रभावित देश बन चुका है। वहां के आतंकी संगठनों में आपसी फूट और बाहरी हमलों ने सुरक्षा को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के आईजी डॉ. उस्मान अनवर ने बिना भारत का नाम लिए भी जिस तरह खाड़ी देशों से प्लानिंग और पड़ोसी मुल्क से हैंडलिंग का इशारा किया, वह उनकी लाचारी को दर्शाता है। भारत ने आधिकारिक रूप से कभी इन दावों की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन पाकिस्तान की स्थिति ऐसी हो गई है कि वह हर वार को भारत की साजिश बताकर अपनी नाकामी छुपाने की कोशिश कर रहा है। धुरंधर-2 का खौफ अब पाकिस्तान के चप्पे-चप्पे में महसूस किया जा रहा है।
Watch this. A Pakistani news channel discusses the “ RA&W unknown gunmen” taking out terrorists from U.S.-banned Pakistani outfits, Lashkar and Jaish responsible for killing Indians. They also mention the “bade sahab” of Karachi.
— Rohit Sharma 🇺🇸🇮🇳 (@DcWalaDesi) March 21, 2026
Propaganda? STFU.#Dhurandhar2 pic.twitter.com/hIF54afG8v
न्यूजीलैंड क्रिकेट का बड़ा फैसला: मिचेल सेंटनर की कप्तानी से छुट्टी, जेम्स नीशम को मिली कमान
ईरान बना वैश्विक खतरा: नेतन्याहू की चेतावनी, कहा- अब दुनिया को जागना होगा
RLD में शामिल होकर बोले केसी त्यागी: MP-MLA बनने नहीं, जयंत चौधरी को नई ऊंचाइयों पर देखने आया हूं
होर्मुज में ईरान का खेला जारी: F-35 के बाद अब F-15 फाइटर जेट को बनाया निशाना
IPL 2026: कौन सी ओपनिंग जोड़ी मचाएगी तबाही? जानिए सभी 10 टीमों का रिपोर्ट कार्ड
क्रिकेट के मैदान पर बिछी मौत की चादर: बल्लेबाजी के दौरान खिलाड़ी की अचानक थम गई सांसें
आईपीएल 2026: रोहित शर्मा का बड़ा ऐलान, मुंबई इंडियंस के फैंस से किया छठी ट्रॉफी का वादा
ग्लोबल ऑयल सप्लाई पर ईरान का खतरा : 8 देशों ने घेरा, समुद्री हमलों को तुरंत रोकने की चेतावनी
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर प्रशांत किशोर का तीखा हमला
48 घंटे में 4 बड़े हमले: ईरान के खिलाफ दुनिया को एकजुट होने की नेतन्याहू ने दी चेतावनी