आईपीएल 2026 के आगाज़ से पहले मुंबई इंडियंस के खेमे में उत्साह का माहौल है। शनिवार को जियो वर्ल्ड गार्डन में आयोजित MI मिक्स फैन इवेंट में पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने एक ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। मंच से रोहित ने न सिर्फ फैंस का आभार जताया, बल्कि इस सीजन में छठी ट्रॉफी जीतने का पक्का वादा भी कर दिया।
इस बार नंबर 6 लेकर आएंगे
इवेंट के दौरान रोहित शर्मा ने जोशीले अंदाज में कहा, मैं अपनी पूरी टीम की तरफ से आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूँ। जैसे हर साल आप हमारा साथ देते हैं, वैसे ही इस बार भी अपना सपोर्ट बनाए रखें। बदले में, हम पूरी कोशिश करेंगे कि आईपीएल की छठी ट्रॉफी आपके पास लेकर आएं। इस बार नंबर 6 का लक्ष्य है।
इवेंट में दिखा हिटमैन का अलग अंदाज
छह घंटे तक चले इस ग्रैंड इवेंट में बॉलीवुड और संगीत जगत के कई कलाकारों ने समां बांधा। हालांकि, जब रोहित शर्मा मंच पर आए तो भीड़ का शोर देखने लायक था। इस दौरान रोहित अपनी बेटी समायरा के साथ मस्ती करते और डांस करते हुए भी नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कप्तान हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की मौजूदगी ने भी फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया।
क्या रोहित के लिए यह सीजन होगा खास?
पिछले कुछ समय से रोहित शर्मा आईपीएल में अपने फॉर्म और उपयोग को लेकर चर्चा में रहे हैं। पिछले सीजन में उन्हें एक इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया गया था, जिसके चलते उन्हें फील्डिंग से भी दूर रखा गया था।
लेकिन, प्रशंसकों के सामने किया गया यह वादा बताता है कि रोहित नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरने को तैयार हैं। मुंबई इंडियंस के फैंस अब यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि पूर्व कप्तान का यह छठा वादा हकीकत में बदलेगा और टीम एक बार फिर इतिहास रचेगी।
A PROMISE BY ROHIT SHARMA AT MIX 🫡
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 21, 2026
Rohit said We will definitely try to bring Number 6 to you all . pic.twitter.com/Uzj7YXsc6A
SRH प्रैक्टिस मैच में बवाल: ईशान किशन को नौसिखिया गेंदबाज ने दिखाई उंगली, वीडियो वायरल
कौन हैं सलिल अरोड़ा? 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर IPL 2026 से पहले मचाया तहलका
हाजी मलंग दरगाह पर ईद के मौके पर अफरा-तफरी, चरमराई ट्रॉली सेवा और उमड़ा जनसैलाब
हॉर्मुज़ संकट के बीच भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत: चीन जाने वाले रूसी तेल और LPG टैंकरों का रुख भारत की ओर
बेंगलुरु: लेम्बोर्गिनी से सड़क पर खतरनाक स्टंट , पुलिस ने दर्ज की FIR
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे बाबा केदार, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
आईपीएल 2026: रोहित शर्मा का फैंस से बड़ा वादा, मुंबई इंडियंस को जिताएंगे छठा खिताब!
अमेरिका हमला करे तो दिल्ली-मुंबई को तबाह कर देंगे , पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक का भारत के खिलाफ जहर
अमेरिका नहीं, अब पंजाब में दिखेगा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी : जालंधर के घर की छत पर बना आकर्षण का केंद्र
इजरायल में ईरान का मिसाइल तांडव: दहला डिमोना, 100 से ज्यादा घायल, परमाणु केंद्र के पास गिरा आग का गोला