इजरायल के दक्षिणी शहर डिमोना पर ईरान ने शनिवार को बड़ा मिसाइल हमला किया। डिमोना, जिसे वहां की बड़ी भारतीय-यहूदी आबादी के कारण लिटिल इंडिया कहा जाता है, इस हमले से बुरी तरह दहल गया। बचाव सेवाओं के अनुसार, इस हमले में कम से कम 47 लोग घायल हुए हैं।
लिटिल इंडिया और परमाणु केंद्र को बनाया निशाना डिमोना अपने परमाणु अनुसंधान केंद्र के लिए जाना जाता है। ईरान ने न केवल डिमोना, बल्कि अराद और नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर को भी निशाना बनाया। कुल मिलाकर दक्षिणी इजरायल में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। घायलों में 12 साल का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है, जिसे छर्रे लगे हैं।
मौत के मुंह से बचे लोग स्थानीय निवासियों का कहना है कि एक मिसाइल सीधे एक सामुदायिक भवन पर गिरी, जिससे आसपास के कई पुराने मकान ढह गए। गनीमत रही कि ज्यादातर लोग आश्रय स्थलों (बंकरों) में थे, वरना जान-माल का नुकसान और भी अधिक हो सकता था। हमले के बाद 14 लोगों को बेचैनी की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्यों खास है डिमोना? डिमोना में करीब 7,500 भारतीय मूल के यहूदी रहते हैं, जो वहां की कुल आबादी का 30% हैं। इनमें से ज्यादातर महाराष्ट्र से हैं। इस शहर की गलियों में मराठी भाषा सुनाई देती है और यहां के लोग सोनपापड़ी, गुलाब जामुन और भेलपुरी जैसे भारतीय व्यंजनों के बेहद शौकीन हैं। यहाँ क्रिकेट भी काफी लोकप्रिय है।
अराद में तबाही का मंजर अराद में भी ईरान की मिसाइलें रिहायशी इलाकों में गिरीं। वायु रक्षा प्रणालियां कई मिसाइलों को रोकने में नाकाम रहीं। इस हमले में 88 लोग घायल हुए और करीब 150 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि घर के अंदर बैठी महिलाओं के पास अचानक मिसाइल का मलबा आकर गिरता है।
इंटरसेप्शन फेल होने की जांच इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) इस बात की जांच कर रही है कि ईरानी बैलिस्टिक मिसाइल को उनकी सुरक्षा प्रणाली क्यों नहीं रोक पाई। ईरान का दावा है कि यह हमला उनके नतांज परमाणु केंद्र पर हुए हमले का जवाब है, जिसे इजरायल ने सिरे से खारिज किया है।
IAEA की संयम बरतने की अपील अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने सभी पक्षों से अधिकतम संयम बरतने की अपील की है। एजेंसी ने पुष्टि की है कि डिमोना में मिसाइलें गिरी हैं, लेकिन फिलहाल नेगेव परमाणु अनुसंधान केंद्र को किसी बड़े नुकसान के संकेत नहीं मिले हैं। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घायलों के बेहतर इलाज के आदेश दिए हैं और कहा है कि इजरायल हर मोर्चे पर दुश्मन का मुकाबला करेगा।
CCTV footage captures the moment the Iranian missile struck its target in Dimona.
— Press TV 🔻 (@PressTV) March 21, 2026
Follow Press TV on Telegram: https://t.co/LWoNSpkc2J pic.twitter.com/KBMeclFa8m
वाराणसी के घाट से लेकर हवेली का आंगन: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की भव्यता देख दंग रह जाएंगे आप
मुंडन संस्कार: बच्चे को अकेला महसूस न हो, इसलिए पूरे परिवार ने मुंडवा लिए सिर
ईरान का बड़ा दावा: क्या होर्मुज के पास मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट?
ईरान के खिलाफ जंग की तैयारी? अरब सागर में ब्रिटेन ने उतारी अपनी सबसे घातक परमाणु पनडुब्बी
ईरान का बड़ा प्रहार: अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराया, मध्य-पूर्व में बढ़ी टेंशन
48 घंटे में 4 बड़े हमले: ईरान के खिलाफ दुनिया को एकजुट होने की नेतन्याहू ने दी चेतावनी
गाजियाबाद में बुना गया था देश विरोधी जासूसी जाल: एक महिला समेत कई गिरफ्तार, विदेशी हैंडर्स से जुड़े तार
स्टेज पर चाचा का देसी स्वैग : 90s के गाने पर गमछा लहराते हुए किया धमाकेदार डांस
असम चुनाव 2026: क्या टिकट बंटवारे की आग बुझा पाएंगे हिमंत? पार्टी के भीतर बगावत से BJP की बढ़ी मुश्किलें
कौन हैं सलिल अरोड़ा? 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर IPL 2026 से पहले मचाया तहलका