गुजरात के राजकोट जिले के पांजरिया गांव से एक बेहद भावुक और प्यारा वीडियो सामने आया है। आमतौर पर मुंडन संस्कार में सिर्फ बच्चे का सिर मुंडाया जाता है, लेकिन इस परिवार ने मिसाल कायम करते हुए कुछ ऐसा किया जिसने सबका दिल जीत लिया।
परिवार का अनोखा साथ 3 साल के बच्चे के मुंडन संस्कार के दौरान परिवार ने तय किया कि वे भी बच्चे का साथ देंगे। देखते ही देखते बच्चे के माता-पिता, दादा-दादी और अन्य सदस्यों ने अपने बाल मुंडवा लिए। अब पूरा परिवार गंजे सिर के साथ बच्चे का हौसला बढ़ा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो वीडियो में दिख रहा है कि नाई एक-एक करके परिवार के सभी सदस्यों के बाल उतार रहा है। मां ने अपनी गोद में बच्चे को बैठाकर खुद भी मुंडन करवाया। अंत में पूरा परिवार एक साथ खड़ा नजर आता है, जहां सबकी चमकती खोपड़ियां उनके आपसी प्रेम और जुड़ाव की गवाही दे रही हैं।
क्यों लिया ऐसा फैसला? इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, गुजरात के एक छोटे से गांव में, पूरे परिवार ने अपने सिर मुंडवा लिए ताकि उनके नन्हे बेटे को उसके मुंडन संस्कार के दौरान अकेलापन महसूस न हो।
लोगों ने जमकर की तारीफ यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। लाखों लोग इसे देख चुके हैं और हजारों ने इसे पसंद किया है। कमेंट सेक्शन में लोग भावुक प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, परिवार ऐसा ही होता है। वहीं दूसरे ने लिखा, जीवन की हर स्थिति में परिवार का साथ होना सबसे बड़ी खुशी है।
डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और पोस्ट पर आधारित है।
In a tiny Gujarat village the whole family shaved their heads ensuring their little boy didn’t feel lonely at his head-shaving ritual.
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) March 18, 2026
pic.twitter.com/mgA8IEepZo
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चा पर प्रशांत किशोर का तीखा हमला
राम गोपाल वर्मा ने आदित्य धर को बताया असली हमज़ा , कहा- अब फिल्ममेकर्स की खैर नहीं
कौन है ‘अनुज फायर’? वाराणसी के यूपी कॉलेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी के साथ फरार साथी की तलाश तेज
ईद की खुशियों के बीच अहमदाबाद में UCC पर बवाल: जामा मस्जिद के बाहर AIMIM का विरोध प्रदर्शन
मथुरा सड़क हादसा: अफवाहों ने दी हिंसा को हवा, 13 उपद्रवी गिरफ्तार
वायरल गर्ल मोनालिसा की बढ़ी मुश्किलें: पति संग मांगी सुरक्षा, कहा- हमें मारने और काटने की मिल रही धमकी
धुरंधर 2 में आदित्य धर से हुई बड़ी चूक? रणवीर के फाइट सीन में कैमरामैन को देख दंग रह गए फैंस
बर्फ की सफेद चादर में लिपटे बाबा केदार, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
धुरंधर 2 देख भड़का पाकिस्तानी परिवार, थिएटर के बाहर लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे
रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज ने तोड़ा ईद का रिकॉर्ड, तीन दिनों में कमाए 500 करोड़ से ज्यादा!