ईरान ने रविवार को दावा किया है कि उसने अपने दक्षिणी तट और होर्मुज द्वीप के पास एक दुश्मन के F-15 फाइटर जेट को मार गिराया है। ईरानी सेना के अनुसार, यह कार्रवाई उनकी उन्नत वायु रक्षा प्रणाली (Air Defense System) के जरिए की गई।
ईरान ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें वायु रक्षा प्रणाली द्वारा फाइटर जेट को लॉक होते हुए दिखाया गया है। हालांकि, अमेरिका या उसके सहयोगी देशों ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
2026 में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव में अमेरिकी सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक अमेरिका अपने 17 सैन्य एयरक्राफ्ट गंवा चुका है। इनमें 12 ड्रोन, 4 मानव संचालित विमान और एक अत्याधुनिक F-35 फाइटर जेट शामिल हैं।
अमेरिकी सैन्य नुकसान में सबसे अधिक संख्या MQ-9 रीपर ड्रोन्स की है। ईरान ने अब तक अमेरिका के 12 रीपर ड्रोन मार गिराए हैं। बता दें कि एक MQ-9 रीपर ड्रोन की कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये होती है। इन ड्रोन्स का इस्तेमाल निगरानी और सटीक हमलों के लिए किया जाता था।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में तीन F-15 विमानों को कुवैत की वायुसेना ने गलती से अपना दुश्मन समझकर मार गिराया था। ये विमान ईरान के खिलाफ मिशन पर थे और इस हादसे में तीनों पायलटों की मौत हो गई।
ईरान के साथ जारी तनाव के बीच एक KC-135 स्ट्रैटोटैंकर विमान भी इराक के ऊपर रिफ्यूलिंग मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में सवार सभी 6 क्रू मेंबर्स की जान चली गई।
KC-135 जैसे टैंकर विमान लंबी दूरी के ऑपरेशंस के लिए रीढ़ की हड्डी माने जाते हैं। इनके बिना F-15 और F-35 जैसे फाइटर जेट्स को हवा में ईंधन मिलना मुश्किल हो जाता है, जिससे अमेरिकी वायुसेना की आक्रामक क्षमता पर सीधा असर पड़ रहा है।
#BREAKING
— Tehran Times (@TehranTimes79) March 22, 2026
An enemy s F-15 fighter jet was shot down by Iranian air defense systems near Hormuz Island after being intercepted over the country’s southern coast. pic.twitter.com/jmrFuUQKbd
अमेरिका नहीं, अब पंजाब में दिखेगा स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी : जालंधर के घर की छत पर बना आकर्षण का केंद्र
ईद पर लश्कर के गढ़ में मौत का तांडव : कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की बर्बर हत्या
गाजियाबाद में बुना गया था देश विरोधी जासूसी जाल: एक महिला समेत कई गिरफ्तार, विदेशी हैंडर्स से जुड़े तार
वायरल गर्ल मोनालिसा की बढ़ी मुश्किलें: पति संग मांगी सुरक्षा, कहा- हमें मारने और काटने की मिल रही धमकी
IPL 2026: ऋषभ पंत का बड़ा रोल फिक्स, क्या इस नई जिम्मेदारी से खुलेगा टीम इंडिया का रास्ता?
IPL 2026: कैमरा थामते ही घबराए वैभव सूर्यवंशी, बोले- क्रिकेट ही ठीक है भाई!
अखिलेश का बड़ा दांव: 2027 में सरकार बनी तो महिलाओं को हर साल मिलेंगे 40 हजार रुपये
ईद पर लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका: कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की बर्बर हत्या
SRH कैंप में गरमाया माहौल: कप्तान ईशान किशन को युवा गेंदबाज ने दिखाई उंगली, वीडियो वायरल
IPL 2026: हर्षित राणा की जगह टीम में शामिल होगा 18 साल का वर्ल्ड चैंपियन, केकेआर को मिली नई उम्मीद