शनिवार (21 मार्च) को जब पूरी दुनिया ईद का जश्न मना रही थी, तब पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी का अंत हो गया। लाहौर से सटे मुरीदके स्थित मरकज तैयबा परिसर में उसे उसी के गढ़ में दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया गया। यह वही इलाका है, जिसे लश्कर का सबसे सुरक्षित अड्डा माना जाता है।
हमला: नमाज के बाद घात लगाकर बैठे थे हत्यारे हमला इतना सटीक और तेज था कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला। ईद-उल-फितर की नमाज अदा करने के बाद जैसे ही सलाफी बाहर निकला, अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।
मौत सुनिश्चित करने के लिए हमलावरों ने उस पर चाकूओं से भी कई वार किए। सोशल मीडिया पर वायरल फुटेज में सलाफी को खून से लथपथ तड़पते देखा जा सकता है। उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि हमलावरों में एक महिला भी शामिल थी, जो वारदात के बाद फरार हो गई।
सुरक्षा घेरे में बड़ी सेंध इस घटना को पाकिस्तान में महज एक कत्ल के रूप में नहीं देखा जा रहा है। लश्कर के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले मरकज तैयबा में घुसकर इस तरह की कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करती है। यह लश्कर के अंदरूनी सुरक्षा घेरे में एक बड़ी सेंध मानी जा रही है।
कौन था बिलाल आरिफ सलाफी? सलाफी लश्कर-ए-तैयबा का कोई छोटा-मोटा सदस्य नहीं था। वह साल 2005 से ही इस आतंकी संगठन का एक प्रमुख चेहरा बना हुआ था। संगठन में उसकी भूमिका अहम थी:
इस हत्या ने लश्कर के भीतर हड़कंप मचा दिया है। फिलहाल, इस हमले के पीछे किसका हाथ है, इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है, उसने पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों को भी सकते में डाल दिया है।
#DhurandherTheRevenge
— Killer Cool ⚡ (@Killercool63) March 21, 2026
LeT commander Bilal Arif Salafi stabbed by unknown men inside Markaz Taiba shortly after Eid prayers.
If this is the level of detailing, Dhurandhar 3 🔥
Aditya Dhar cooking hard 😂 pic.twitter.com/d7rppEQW4H
गाजियाबाद में बुना गया था देश विरोधी जासूसी जाल: एक महिला समेत कई गिरफ्तार, विदेशी हैंडर्स से जुड़े तार
मिडिल ईस्ट में आग और भारत की चिंता: PM मोदी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार का एक्शन प्लान
विराट कोहली ने उड़ाई चार्टर फ्लाइट वाली अफवाहों की धज्जियां, इंस्टा स्टोरी पर दिया ऐसा रिएक्शन
रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज ने तोड़ा ईद का रिकॉर्ड, तीन दिनों में कमाए 500 करोड़ से ज्यादा!
क्रिकेट के मैदान पर बिछी मौत की चादर: बल्लेबाजी के दौरान खिलाड़ी की अचानक थम गई सांसें
IPL 2026: मुंबई इंडियंस का मिशन 6 ; रोहित, सूर्या और हार्दिक ने भरी हुंकार
14.2 करोड़ वाले वीर पर फिदा हुए धोनी: नेट सेशन में लगाए ऐसे शॉट्स कि माही को कहना पड़ा शॉट् !
मुंडन संस्कार: बच्चे को अकेला महसूस न हो, इसलिए पूरे परिवार ने मुंडवा लिए सिर
क्या संजू सैमसन विकेटकीपिंग छोड़ बनेंगे बाउंड्री किंग ? चेन्नई के कैंप से आई तस्वीर ने बढ़ाई हलचल
नवरात्रि का उपहार: सीएम योगी ने 1228 नर्सिंग अधिकारियों को सौंपी सरकारी नौकरी