आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है, लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही कई बड़ी टीमों के लिए मुसीबतें खड़ी हो गई हैं। चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स समेत कई अहम टीमों के प्रमुख खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो चुके हैं। अब सभी टीमें अपने रिप्लेसमेंट खिलाड़ियों की तलाश में जुटी हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स की गेंदबाजी पर संकट इस बार कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण नजर आ रही है। टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा अनुभवी आकाशदीप भी चोटिल हैं। मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज करने और मथीशा पथिराना की फिटनेस पर अनिश्चितता के कारण टीम का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर दिखाई दे रहा है।
अभिषेक नायर ने दिए संकेत टीम की गेंदबाजी की कमान अब सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती के कंधों पर है, लेकिन तेज गेंदबाजी में एक अनुभवी विकल्प की कमी खल रही है। केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया था कि टीम जल्द ही हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट की घोषणा करेगी।
18 साल का वर्ल्ड चैंपियन बनेगा सहारा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केकेआर अब 18 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज आर.एस. अंबरीश (अंबरीश रामानुजम सुकुमार) को टीम में शामिल करने की तैयारी कर रही है। तमिलनाडु के इस युवा खिलाड़ी ने हाल ही में भारत को अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 जिताने में अहम रोल निभाया था।
अंबरीश का शानदार ट्रैक रिकॉर्ड अंबरीश ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 7 मैचों में 11 विकेट झटके थे, जिसमें फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ लिए गए 3 महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल हैं। इसके अलावा, वह निचले क्रम में आकर तेजी से रन बनाने की क्षमता भी रखते हैं।
आईपीएल 2026 की नीलामी में अंबरीश अनसोल्ड रह गए थे। अब यदि उन्हें केकेआर में हर्षित राणा के रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया जाता है, तो यह उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है। फैंस को उम्मीद है कि यह युवा खिलाड़ी अपनी धारदार गेंदबाजी से केकेआर के गेंदबाजी विभाग को फिर से मजबूती प्रदान करेगा।
*KKR’s bowling attack suddenly looks fragile, Mustafizur released, Harshit Rana ruled out, Pathirana’s fitness unclear, Muzarabani inexperienced in India… Narine and Varun might be carrying a huge load this IPL. Another bad season loading for KKR. pic.twitter.com/tNxUH24yPM
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952) March 14, 2026
IPL 2026: क्या 18 साल का सूखा खत्म कर पाएगी पंजाब किंग्स? ट्रॉफी न जीत पाने के पीछे छिपे हैं ये बड़े कारण
होर्मुज में दहला आसमान: ईरान का दावा- मार गिराया अमेरिकी F-15 फाइटर जेट
अमेरिका के जले पर नमक: ग्रीनलैंड को लेकर ईरान की मास्टरस्ट्रोक चाल से ट्रंप खेमे में खलबली
बॉक्स ऑफिस पर पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह का संघर्ष, धुरंधर 2 बनी बड़ी चुनौती
अमेरिका ने उड़ाया ईरान का मिसाइल गढ़ , जवाब में ईरान ने दिखाई अपनी विनाशक ताकत
सनराइजर्स हैदराबाद में बगावत? कप्तान ईशान किशन को साथी गेंदबाज ने दिखाईं आंखें
रामनवमी से पहले नंदीग्राम में मूर्ति खंडित: शुभेंदु अधिकारी का उग्र प्रदर्शन, ममता सरकार पर हमला
कौन है ‘अनुज फायर’? वाराणसी के यूपी कॉलेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी के साथ फरार साथी की तलाश तेज
बेंगलुरु पुलिस की मुस्तैदी: ऑटो में छूटा ब्रिटिश नागरिक का बैग किया बरामद, वायरल हुई ईमानदारी
इंदौर ई-व्हीकल अग्निकांड: आठ साल के तन्मय का शव नहीं, फोम को समझ बैठे थे बच्चे की बॉडी