न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। सीरीज के चौथे मुकाबले से ठीक पहले कीवी टीम की कमान बदल दी गई है।
टॉम लेथम चोट के कारण बाहर सीरीज के शुरुआती तीन मैचों में मिचेल सैंटनर कप्तान थे, जबकि अंतिम दो मैचों के लिए टॉम लेथम को यह जिम्मेदारी संभालनी थी। हालांकि, तीसरे टी20 के दौरान बल्लेबाजी करते हुए लेथम के अंगूठे में चोट लग गई। मेडिकल जांच के बाद उन्हें चौथे मुकाबले के लिए अनफिट घोषित कर दिया गया है।
नीशम रचेंगे इतिहास लेथम के बाहर होने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने अनुभवी ऑलराउंडर जेम्स नीशम को टीम की कमान सौंपी है। यह पहली बार होगा जब नीशम टी20 इंटरनेशनल में न्यूजीलैंड की अगुवाई करेंगे। नीशम अब तक 103 टी20 मैच खेल चुके हैं और टीम की कप्तानी करने वाले देश के 12वें खिलाड़ी बन गए हैं।
टॉम ब्लंडल को मिला मौका लेथम के चोटिल होने के बाद उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज टॉम ब्लंडल को टीम में शामिल किया गया है। लेथम का पांचवें मुकाबले तक फिट होना भी मुश्किल लग रहा है, जिससे कीवी टीम के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं।
सीरीज के लिहाज से अहम मुकाबला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद निर्णायक है। न्यूजीलैंड फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। कीवी टीम की नजरें इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने पर होंगी, वहीं साउथ अफ्रीकी टीम वापसी करते हुए सीरीज को बराबरी पर लाने की पूरी कोशिश करेगी।
Skipper! 🫡
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) March 22, 2026
All-rounder James Neesham will captain the BLACKCAPS for the first time in his career this evening in the fourth KFC T20I against South Africa. Neesham becomes the 12th man to lead the BLACKCAPS in T20Is.#NZvSA | 📸 @PhotosportNZ pic.twitter.com/QfYTXX2Lv8
मथुरा सड़क हादसा: अफवाहों ने दी हिंसा को हवा, 13 उपद्रवी गिरफ्तार
सत्ता में आए तो महिलाओं को 40 हजार रुपये सालाना देगी समाजवादी पार्टी: अखिलेश यादव
न्यूजीलैंड टी20 टीम को मिला नया कप्तान, जेम्स नीशम संभालेंगे कमान
लखनऊ में खौफनाक वारदात: अवैध संबंधों में रोड़ा बनी सास की बहू ने प्रेमी संग मिलकर ली जान
US ने हमला किया तो दिल्ली और मुंबई होंगे हमारे निशाने : पाकिस्तान के पूर्व दूत की गीदड़भभकी
मुंडन संस्कार बना फैमिली इवेंट : बच्चे को अकेला न लगे, इसलिए पूरे परिवार ने भी मुंडवा लिए सिर
मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस न आए! दूल्हे के अजीबोगरीब डांस मूव्स देख लोग हुए लोटपोट
बिहार दिवस: पीएम मोदी ने नीतीश को लिखा पत्र, बिहार को बताया विकसित भारत की रीढ़
PSL बनाम IPL: क्या भारतीय फ्रेंचाइजियां जानबूझकर खत्म कर रही हैं पाकिस्तान की लीग?
राहुल गांधी BJP की बी-टीम हैं : केरल CM पिनाराई विजयन का लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष पर तीखा हमला