भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट के मैदान की जंग अब लीग टूर्नामेंटों तक पहुंच चुकी है। एक तरफ 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का आगाज़ होने वाला है, तो वहीं 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बिगुल बजने को तैयार है। लेकिन इस बीच खिलाड़ियों का PSL छोड़कर IPL का रुख करना एक बड़ा विवाद बन गया है।
शनाका और मुजारबानी ने छोड़ा PSL का साथ हाल ही में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने PSL को बीच मझधार में छोड़कर IPL का दामन थाम लिया है। लाहौर कलंदर्स ने उन्हें 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अब वे राजस्थान रॉयल्स में सैम करन की जगह लेते नजर आएंगे। इसी तरह, जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी भी PSL छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़ गए हैं।
नासिर हुसैन का गंभीर आरोप इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने इस पूरे मामले पर भारत को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने सीधे तौर पर भारतीय फ्रेंचाइजियों पर साजिश का आरोप लगाया है। हुसैन का मानना है कि IPL टीमें जानबूझकर उन खिलाड़ियों को अप्रोच कर रही हैं जो पहले से ही PSL की प्रतिबद्धताओं में बंधे हैं।
हुसैन ने कहा, यह जानबूझकर किया जा रहा है ताकि PSL की लोकप्रियता खत्म हो जाए और दुनिया भर के दर्शक IPL की ओर खिंचे चले आएं। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो PSL का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।
IPL का दबदबा और कड़वा इतिहास साल 2008 में शुरू हुए IPL ने पूरी दुनिया के क्रिकेट बाजार पर कब्जा जमा रखा है, जबकि 2016 में शुरू हुई PSL अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। IPL के पहले सीजन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन उसके बाद आतंकी हमलों और तनावपूर्ण संबंधों के कारण उन पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
बिगड़ते समीकरण और बॉयकॉट की राजनीति मौजूदा स्थिति और भी जटिल होती जा रही है। एक तरफ IPL से बीसीसीआई के आदेश पर मुस्तफिजुर रहमान जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया जा रहा है, तो वहीं पाकिस्तान सुपर लीग को अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। खिलाड़ियों का तेजी से IPL की ओर पलायन करना PSL के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, जिससे यह लीग अपने भविष्य को लेकर गहरे संकट में घिर गई है।
*🚨 CONFIRMED 🚨
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 22, 2026
Dasun Shanaka signed by Rajasthan Royals as replacement for injured Sam Curran ahead of #IPL2026.
Shanaka, unsold at the mini-auction, was part of Lahore Qalandars PSL squad. pic.twitter.com/eFaQtJTwt0
ईद पर लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका: कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की बर्बर हत्या
धुरंधर: द रिवेंज में अतीफ का खौफ: क्या फिल्मी कहानी और हकीकत के बीच ISI कनेक्शन का कोई नाता है?
फ्लाइट बनी लोकल ट्रेन : 5 घंटे की देरी पर यात्रियों ने शुरू किया चाय-चाय का शोर, वीडियो वायरल
धुरंधर 2 में आदित्य धर से हुई बड़ी चूक? रणवीर के फाइट सीन में कैमरामैन को देख दंग रह गए फैंस
नारंगी पैदा होकर काले हो जाते हैं ये लंगूर, खारा पानी पीकर जीते हैं अपनी अनोखी जिंदगी
ईरान का बड़ा प्रहार: अमेरिकी F-15 फाइटर जेट को मार गिराया, मध्य-पूर्व में बढ़ी टेंशन
हरियाणा: क्रॉस वोटिंग पर मचा घमासान, कांग्रेस विधायक के बेटे ने पिता से तोड़ा रिश्ता
आईपीएल 2026: वैभव सूर्यवंशी का बड़ा बयान, ऑरेंज कैप और रनों के लक्ष्य पर तोड़ी चुप्पी
ईद पर लश्कर के गढ़ में मौत का तांडव : कमांडर बिलाल आरिफ सलाफी की बर्बर हत्या
धुरंधर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच आखिर क्यों ट्रोल हो रहीं दीपिका पादुकोण?