दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में यूपीएससी (UPSC) 2026 की सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए दिल्ली के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। दिल्ली के गौरव - UPSC अचीवर्स फेलिटेशन सेरेमनी 2026 में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने इन युवाओं के जज्बे और उनके संघर्ष की जमकर सराहना की।
मेहनत और संकल्प से मिली कामयाबी मुख्यमंत्री ने कहा कि अभ्यर्थियों ने अपनी अथक मेहनत और अडिग संकल्प से न केवल अपना, बल्कि पूरे दिल्ली का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता दिल्ली की उस अवसर संस्कृति का प्रमाण है, जिसने सपनों को न केवल दिशा दी, बल्कि उन्हें हकीकत में बदलने का ठोस मंच भी प्रदान किया।
परिवारों के त्याग को किया नमन सफल अभ्यर्थियों के साथ-साथ सीएम रेखा गुप्ता ने उनके माता-पिता और परिजनों को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन युवाओं की उपलब्धि के पीछे उनके परिवारों का निस्वार्थ सहयोग और त्याग है। परिवारों के समर्थन के बिना इतने कठिन लक्ष्य को पाना संभव नहीं था।
राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ये युवा अधिकारी भविष्य में अपनी जिम्मेदारियों को संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएंगे। उन्होंने आह्वान किया कि ये अधिकारी जनसेवा को अपना प्राथमिक कर्तव्य मानते हुए राष्ट्र निर्माण और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
सोशल मीडिया पर साझा की खुशी सीएम रेखा गुप्ता ने इस गौरवपूर्ण पल की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की हैं। उन्होंने लिखा, अपनी अथक मेहनत और संकल्प से हमारे युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर दिल्ली का गौरव बढ़ाया है। इन प्रतिभाशाली युवाओं को सम्मानित करना मेरे लिए गर्व का विषय है।
Delhi CM Rekha Gupta (@gupta_rekha) posts, अपनी अथक मेहनत और अडिग संकल्प से हमारे युवाओं ने सिविल सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर दिल्ली का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में “दिल्ली के गौरव – UPSC Achievers Felicitation Ceremony 2026” में इन प्रतिभाशाली युवाओं को… pic.twitter.com/oYypkJkUmJ
— Press Trust of India (@PTI_News) March 21, 2026
मिडिल ईस्ट में आग और भारत की चिंता: PM मोदी ने बुलाई इमरजेंसी बैठक, ऊर्जा सुरक्षा पर सरकार का एक्शन प्लान
बंगाल चुनाव: शत्रुघ्न सिन्हा के सियासी फायदे वाले बयान पर बीजेपी का तीखा पलटवार
बंगाल चुनाव प्रक्रिया: निष्पक्षता के लिए ECI ने गठित किए 19 अपीलीय न्यायाधिकरण
धुरंधर 2 की ब्लॉकबस्टर सफलता के बीच आखिर क्यों ट्रोल हो रहीं दीपिका पादुकोण?
हिंद-पैसिफिक में भारत की बढ़ती धमक: अभ्यास काकाडू में INS नीलगिरी ने दिखाई ताकत
ईरान की मिसाइलों ने तोड़ा अभेद्य सुरक्षा कवच: दिमोना के परमाणु रिएक्टर तक पहुंची तबाही
हिमाचल का वित्तीय आपातकाल : CM से लेकर विधायकों तक की सैलरी पर कैंची, कर्मचारियों को राहत
14.2 करोड़ वाले वीर पर फिदा हुए धोनी: नेट सेशन में लगाए ऐसे शॉट्स कि माही को कहना पड़ा शॉट् !
IPL 2026: मुंबई इंडियंस का मिशन 6 ; रोहित, सूर्या और हार्दिक ने भरी हुंकार
कौन है ‘अनुज फायर’? वाराणसी के यूपी कॉलेज हत्याकांड में मुख्य आरोपी के साथ फरार साथी की तलाश तेज