नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए बड़ी राहत की खबर है। भू-राजनीतिक अस्थिरता और स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से आवाजाही में आ रही दिक्कतों के बावजूद, भारत को अमेरिका और रूस से ईंधन की खेप सुरक्षित प्राप्त हो गई है। यह भारत की निरंतर ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
अमेरिका से मंगलुरु पहुंचा LPG का जखीरा रविवार को अमेरिका से एलपीजी (LPG) लेकर पिक्सिस पायनियर (Pyxis Pioneer) जहाज न्यू मंगलौर बंदरगाह पर सुरक्षित पहुंच गया। यह जहाज 14 फरवरी को टेक्सास के पोर्ट ऑफ नीदरलैंड से रवाना हुआ था। इसमें कुल 16,714 टन एलपीजी लदा हुआ है, जो घरेलू मांग को पूरा करने में मदद करेगा।
रूस ने बदला जहाज का रूट, भारत को मिला तेल रूस से आ रहा कच्चा तेल लदा जहाज एक्वा टाइटन (MT Aqua Titan) चर्चा में है। यह जहाज पहले चीन के लिए रवाना हुआ था, लेकिन ऐन वक्त पर इसका रूट बदलकर भारत की ओर मोड़ दिया गया। इस जहाज में करीब 7.7 लाख बैरल कच्चा तेल है। वर्तमान में यह मंगलुरु तट से करीब 18.5 किमी दूर अरब सागर में खड़ा है और समुद्र में बिछी पाइपलाइन के जरिए तेल को मंगलुरु रिफाइनरी तक पहुंचाया जा रहा है।
होर्मुज के रास्ते सुरक्षित पहुंचीं खेपें मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बावजूद, भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते सफलतापूर्वक कई जहाज मंगाए हैं:
फारस की खाड़ी में फंसे हैं भारतीय नाविक केंद्र सरकार ने फारस की खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर अपडेट देते हुए बताया कि वहां अभी भी 22 भारतीय जहाज और 611 नाविक मौजूद हैं। शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा के अनुसार, सभी नाविक सुरक्षित हैं और सरकार स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।
अस्थिर बना मिडिल ईस्ट का माहौल मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। ईरान के हमलों के बाद अब तनाव चरम पर है और अमेरिका भी आर-पार के मूड में दिखाई दे रहा है। ऐसे में वैश्विक आपूर्ति शृंखला पर मंडराता खतरा भारत के लिए एक बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए सरकार वैकल्पिक रास्तों और रणनीतिक खरीद पर जोर दे रही है।
#WATCH | Mangaluru, Karnataka: The Russian oil-laden tanker MT Aqua Titan, chartered by Mangalore Refinery and Petrochemicals Ltd (MRPL), is docked in the Arabian Sea, about 10 nautical miles (about 18.5 km) off the Mangalore coast. pic.twitter.com/TWI74U4lu4
— ANI (@ANI) March 22, 2026
असम चुनाव 2026: क्या टिकट बंटवारे की आग बुझा पाएंगे हिमंत? पार्टी के भीतर बगावत से BJP की बढ़ी मुश्किलें
IPL 2026: 2-3 हजार रन बना दूंगा - वैभव सूर्यवंशी का बयान सुन साथी खिलाड़ी भी रह गए दंग!
क्या क्रिकेट छोड़ कुकिंग में करियर बनाएंगे बाबर आजम? ईद पर वायरल हुई शेफ वाली तस्वीर
पाकिस्तान: लश्कर के गढ़ में धुरंधर स्टाइल में कमांडर का खात्मा, सुरक्षा पर उठे बड़े सवाल
दिल्ली-मुंबई पर बमबारी कर देंगे : पाकिस्तान की पुरानी आदत, फिर दी भारत को गीदड़भभकी
सीएसके का जलवा: धोनी और दिग्गजों के रियूनियन इवेंट ने चेन्नई में मचाया धमाल
दिल्ली: टेस्ट ड्राइव बनी बाइक चोरी का जरिया, शोरूम से महंगी गाड़ियां लेकर फरार हुआ शातिर
फ्लाइट बनी लोकल ट्रेन : 5 घंटे की देरी पर यात्रियों ने शुरू किया चाय-चाय का शोर, वीडियो वायरल
असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की अंतिम सूची जारी, 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
IPL 2026: मुंबई इंडियंस का स्पिन चक्रव्यूह , क्या इस बार विरोधी टीम होगी पस्त?