आईपीएल 2026 का बिगुल बज चुका है। 28 मार्च से शुरू होने वाले इस महाकुंभ के लिए पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस एक बार फिर खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम का संतुलन देखते ही बनता है, लेकिन इस बार चर्चा का सबसे बड़ा केंद्र उनका स्पिन अटैक है।
आइए जानते हैं कि मुंबई के पास इस बार कौन-कौन से स्पिनर हैं, जो मैदान पर पासा पलटने का दम रखते हैं।
न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर मुंबई के लिए सबसे भरोसेमंद स्पिन ऑलराउंडर हैं। अपनी सटीक लाइन-लेंथ के लिए मशहूर सैंटनर रन रोकने के साथ-साथ विकेट निकालने में माहिर हैं। लोअर ऑर्डर में उनकी बल्लेबाजी उन्हें एक परफेक्ट मैच विनर बनाती है।
इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज विल जैक्स ऑफ-स्पिन गेंदबाजी में भी अपनी छाप छोड़ते हैं। वहीं, अफगानिस्तान के 20 वर्षीय अल्लाह मोहम्मद गजनफर इस सीजन के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड हो सकते हैं। अपनी गति और रहस्यमयी स्पिन से बल्लेबाजों को उलझाने वाले गजनफर का प्लेइंग 11 में खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
मुंबई के पास लेग स्पिनर मयंक मारकंडे भी हैं, जो अपनी गूगली से किसी भी बल्लेबाज को चकमा देने की काबिलियत रखते हैं। इसके अलावा रघु शर्मा (लेग स्पिनर) और अथर्व अंकोलेकर (लेफ्ट-आर्म स्पिन ऑलराउंडर) टीम की गहराई को बढ़ाते हैं, जो किसी भी मुश्किल पिच पर विरोधी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर सकते हैं।
हार्दिक पांड्या (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, क्विंटन डी कॉक, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, अल्लाह मोहम्मद गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रयान रिकलटन, शेरफेन रदरफोर्ड, अश्वनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिन्ज, दानिश मालेवार, मोहम्मद इज़हार, अथर्व अंकोलेकर और मयंक रावत।
मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में करेगी।
मुंबई के शुरुआती मुकाबले:
क्या मुंबई इंडियंस का यह स्पिन अटैक विपक्षी टीमों के लिए घातक साबित होगा? इसका जवाब आने वाले कुछ ही दिनों में पिच पर देखने को मिलेगा।
*𝗦𝗲𝘁𝗯𝗮𝗰𝗸 𝘁𝗼 𝗰𝗼𝗺𝗲𝗯𝗮𝗰𝗸, 𝗚𝗵𝗮𝘇𝗮𝗻𝗳𝗮𝗿 𝗶𝘀 𝗵𝗲𝗿𝗲 𝘁𝗼 𝗿𝗲𝘄𝗿𝗶𝘁𝗲 𝗵𝗶𝘀 𝘀𝘁𝗼𝗿𝘆 🔥💙 pic.twitter.com/YuJky9bDls
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 18, 2026
कौन हैं सलिल अरोड़ा? 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर IPL 2026 से पहले मचाया तहलका
ट्रंप को ईरान का खुला ऑफर: ग्रीनलैंड नहीं संभल रहा, तो हमें बुला लीजिए!
दिल्ली: टेस्ट ड्राइव बनी बाइक चोरी का जरिया, शोरूम से महंगी गाड़ियां लेकर फरार हुआ शातिर
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट में विभागों का बड़ा फेरबदल, नए मंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी
मुंडन संस्कार बना फैमिली इवेंट : बच्चे को अकेला न लगे, इसलिए पूरे परिवार ने भी मुंडवा लिए सिर
UPSC में सफल 56 युवाओं का सम्मान: सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- जनसेवा ही राष्ट्र निर्माण का आधार
धारावी में हैवानियत: पार्किंग विवाद में दोस्त की बेरहमी से हत्या, भाई-भाई चिल्लाता रहा अश्विन
ईरान-इजराइल युद्ध: मोजतबा खामेनेई का गत्ते का पुतला और ट्रंप की फेल होती रणनीति
डिएगो गार्सिया पर हमले के बाद ईरान की दहलीज पर ब्रिटेन की परमाणु पनडुब्बी
रामनवमी से पहले नंदीग्राम में मूर्ति खंडित: शुभेंदु अधिकारी का उग्र प्रदर्शन, ममता सरकार पर हमला