बिहार में मौसम का मिजाज अचानक बदलने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के करीब 25 जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर अलर्ट जारी किया है। 15 मार्च से 20 मार्च के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम अस्थिर रहेगा।
आज इन जिलों पर मंडरा रहा खतरा IMD के अनुसार, रविवार को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, खगड़िया, पटना, जहानाबाद, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा और बेगूसराय में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इन इलाकों में हवा की रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।
16 मार्च को पूरे बिहार में येलो अलर्ट सोमवार, 16 मार्च को स्थिति और गंभीर होने के आसार हैं। पूरे बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 17 मार्च को पश्चिमी बिहार में मौसम में कुछ सुधार हो सकता है, लेकिन उत्तर और पूर्वी बिहार में बादल और हवा का दौर जारी रहेगा।
18 से 20 मार्च तक फिर बिगड़ेगा मौसम राहत मिलने के बजाय, 18 से 20 मार्च के बीच मौसम फिर से करवट लेगा। उत्तर-पूर्वी बिहार के जिलों जैसे दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा में फिर से तेज बारिश और आंधी की संभावना है।
गर्मी से मिलेगी राहत, तापमान में होगी गिरावट पिछले कुछ दिनों से बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप था। कैमूर (37.3 डिग्री) और गया (37.1 डिग्री) जैसे जिलों में तापमान 37 डिग्री के पार पहुंच चुका था। हालांकि, अब इस आंधी-बारिश के दौर से तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी, जिससे आम लोगों को चिलचिलाती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें।
*मौसम #चेतावनी #बिहार #दिन-1 से दिन-7 तक pic.twitter.com/qRJ1AEe5rh
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) March 14, 2026
न्यूजीलैंड की शर्मनाक हार: साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने कीवी टीम को 91 रनों पर किया ढेर
चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा, सरफराज अहमद ने थामे हाथ
5 राज्यों का सियासी रण: चुनाव आयोग आज करेगा तारीखों का ऐलान, शाम को तस्वीर होगी साफ
असम चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, 23 नामों के साथ गठबंधन पर बड़ा दांव
सबको माफ करते हुए जाओ : 13 साल तक कोमा में रहने के बाद बेटे को अंतिम विदाई देती मां का वीडियो हुआ वायरल
दिल्ली की सुहानी सुबह: झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली बड़ी राहत
मरने के बाद विरोध नहीं, यह हमारी परंपरा: खामेनेई पर RSS का बड़ा बयान
यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द पर बवाल: सोशल मीडिया पर भड़के लोग, सरकार ने लिया संज्ञान
पहले मां-बाप का साया उठा, फिर पति ने छोड़ा साथ; उन्नाव में महिला का दर्दनाक अंत
मौसम का यू-टर्न: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जानें अगले हफ्ते आपके शहर का हाल