देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी अपने चरम पर है। सबकी निगाहें अब चुनाव आयोग पर टिकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आयोग आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए चुनावी तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर सकता है।
आयोग की टीम ने परखीं तैयारियां मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम ने सभी संबंधित राज्यों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया है। टीम ने असम से शुरुआत कर पश्चिम बंगाल तक चुनावी तैयारियों की समीक्षा की है। सुरक्षा व्यवस्था, शैक्षणिक परीक्षाओं और मौसम के मिजाज को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तैयार किया गया है।
सुरक्षा का विशेष ध्यान सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल जैसे संवेदनशील राज्यों में बड़ी आबादी और सुरक्षा चुनौतियों को देखते हुए मतदान प्रक्रिया को कई चरणों में कराए जाने की योजना है। आयोग का मुख्य फोकस निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पर है।
किन राज्यों में है मुकाबला? इस चुनाव में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुदुच्चेरी शामिल हैं। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सत्तारूढ़ दल और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होने के आसार हैं। वहीं, केरल और असम में भी सत्ता के गलियारों में हलचल तेज है।
असम में कांग्रेस की बिसात सत्ता में वापसी की कोशिश में जुटी कांग्रेस ने असम में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने अब तक 65 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसमें हाल ही में जारी की गई 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची भी शामिल है। इसके अलावा, गठबंधन के तहत 15 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं।
खबर अपडेट की जा रही है...
Election Commission of India will hold a Press Conference today at 4 pm; likely to announce the schedule of elections in poll-bound states. https://t.co/dxSRYgXEt9 pic.twitter.com/0qp4srzYtX
— ANI (@ANI) March 15, 2026
IPL 2026: चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, अब जल्द घोषित होगा टूर्नामेंट के दूसरे फेज का पूरा शेड्यूल
न्यूजीलैंड का शर्मनाक प्रदर्शन: 91 रनों पर ढेर, साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से रौंदा
रोहित शर्मा नहीं, ये है टी-20 का असली किंग : विराट कोहली के बयान से मची खलबली
KKR के लिए बड़ी खुशखबरी: IPL 2026 से पहले फॉर्म में लौटे सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरून ग्रीन
मिडिल ईस्ट में महाविनाश की आहट: अमेरिका ने ईरान पर तैनात किया डूम्सडे बॉम्बर B-52
बर्फबारी बनी मुसीबत: अटल टनल के पास फंसे सैकड़ों पर्यटक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग: कांशीराम को मिले भारत रत्न , सामाजिक न्याय के लिए बताया जरूरी
न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप आगाज: अमेलिया केर की आंधी में उड़ा साउथ अफ्रीका
शहडोल में गैस का संकट और कालाबाजारी का वायरल वीडियो, प्रशासन के दावों की निकली हवा
IPL 2026: क्या RCB रच पाएगी इतिहास? CSK और MI के खास क्लब में शामिल होने का मौका