मनाली: रविवार को बर्फबारी का आनंद लेने निकले पर्यटकों के लिए दिन किसी बुरे सपने की तरह रहा। अटल टनल के आसपास हुई भारी बर्फबारी के कारण करीब डेढ़ हजार पर्यटक वाहन रास्ते में ही फंस गए।
बर्फ बनी फिसलन का कारण अटल टनल के दोनों सिरों पर आधा फीट तक बर्फ की परत जम गई है। बर्फ के कारण रास्तों पर अत्यधिक फिसलन पैदा हो गई। टनल से धुंधी तक की उतराई में वाहन जगह-जगह स्किड (पिसलने) होने लगे, जिससे हॉकी पुल से लेकर टनल के दूसरे छोर तक करीब आठ किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
पुलिस की सख्ती के बावजूद जाम हालात को देखते हुए लाहुल-स्पीति और मनाली पुलिस ने दोपहर तीन बजे ही पर्यटकों को वापस भेजना शुरू कर दिया था। सोलंग नाला चेक पोस्ट पर भी वाहनों को लाहुल की ओर जाने से रोक दिया गया था। बावजूद इसके, भारी संख्या में पहले से निकले वाहनों की तादाद के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी डीएसपी मनाली केडी शर्मा और सिस्सु थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने बताया कि बर्फबारी के बीच पुलिस टीमें लगातार काम कर रही हैं। अधिकतर पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जबकि शेष वाहनों को सुरक्षित रूट से बाहर निकालने का प्रयास देर शाम तक जारी रहा।
प्रशासन की अपील प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान बर्फीले इलाकों में जाने से बचें। अचानक हुई बर्फबारी से तापमान में भारी गिरावट और रास्तों के बंद होने का खतरा बना रहता है, जिससे पर्यटकों के फंसने की आशंका बढ़ जाती है। फिलहाल स्थिति को सामान्य करने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
अटल टनल के दोनों छोर में भारी हिमपात होने से सैकड़ों पर्यटक वाहन फंसे, मनाली पुलिस रेस्क्यू में जुटी, अटल टनल के साउथ पोर्टल से तीन किमी दूर हाकी पुल तक उतराई में स्किड हो रहे वाहन pic.twitter.com/DnvgZYWKNo
— Rajesh Sharma (@sharmanews778) March 15, 2026
‘बार-बार घड़ी देखने का डर खत्म’: अस्पताल में भर्ती हुए सोनम वांगचुक, पत्नी ने बयां किया दर्द
सलमान आगा का अजीबोगरीब रन आउट: रावलपिंडी पुलिस ने भी लिया मजे, सीख भरी सलाह हुई वायरल
सिक्किम में कुदरत का कहर: अचानक बदले मौसम ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से तीन घायल
रोहित शर्मा या क्रिस गेल? विराट कोहली ने चुन लिया टी20 का असली बादशाह
600 मीटर की ऊंचाई से दिखा काबा , मक्का के क्लॉक टावर से वायरल हुआ दिलकश नजारा
मध्य-पूर्व में तनाव का बड़ा असर: भारत-यूएई के बीच दर्जनों उड़ानें रद्द, यात्रियों की परेशानी बढ़ी
सबको माफ करते जाओ : इच्छामृत्यु के लिए एम्स निकले हरीश राणा का अंतिम विदाई का वीडियो वायरल
नेपाल: मनकामना दर्शन से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी, 7 की मौत
न्यूजीलैंड का शर्मनाक प्रदर्शन: 91 रनों पर ढेर, साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से रौंदा
सबको माफ करते हुए जाओ : 13 साल तक कोमा में रहने के बाद बेटे को अंतिम विदाई देती मां का वीडियो हुआ वायरल