नेपाल के गोरखा जिले में एक दुखद सड़क हादसे ने सात भारतीय परिवारों की खुशियां छीन लीं। मनकामना मंदिर से दर्शन कर लौट रही तीर्थयात्रियों की एक माइक्रोबस अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई।
हादसे का विवरण यह दुर्घटना गोरखा जिले की सहिद लखन ग्रामीण नगरपालिका-3 के पास हुई। पुलिस के अनुसार, माइक्रोबस में कुल 14 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
घायलों की स्थिति गंभीर इस दुर्घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें चितवन के भरतपुर स्थित कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के उपनिदेशक सुदीप राज केसी ने बताया कि घायलों में से पांच की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। तीन लोगों को न्यूरोसर्जरी आईसीयू और दो को सर्जरी आईसीयू में रखा गया है।
ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा वाहन के कर्मचारी संतोष गुरूंग ने बताया कि श्रद्धालु कुरिंतार से मनकामना मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वापसी के दौरान अचानक बस के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। खराब सड़क और पानी निकासी के लिए की गई अस्थायी व्यवस्था के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खाई में जा गिरा।
मृतकों की पहचान प्रशासन ने मृतकों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामालिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में की है। सभी मृतक भारतीय नागरिक बताए जा रहे हैं।
राहत-बचाव कार्य सूचना मिलते ही नेपाल सशस्त्र पुलिस बल की 29वीं बटालियन और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया गया। फिलहाल, सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और स्थानीय पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
*Seven Dead After Bus Carrying Indian Pilgrims Plunges Off Mountain Road in Nepal
— RT_India (@RT_India_news) March 15, 2026
A further nine people were injured after the bus skidded off the road into a valley near Shahid Lakhan village, 75 miles west of Kathmandu, police said.
The bus was returning after the pilgrims… pic.twitter.com/MzWtAjZdJL
राज्यसभा चुनाव: पटना में NDA की मैराथन बैठक, जीत की बदली रणनीति
IPL 2026: कब जारी होगा पूरा शेड्यूल? बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दी बड़ी अपडेट
मरने के बाद विरोध नहीं, यह हमारी परंपरा: खामेनेई पर RSS का बड़ा बयान
सलमान आगा का बचकाना रन आउट: अब रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस ने भी उड़ाया मजाक
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज: युद्ध के मुहाने पर दुनिया, ईरान के रिपोर्टर ने दिखाई सी-रिपोर्टिंग की दिलेरी
असम के सियासी रण में AAP की एंट्री: 14 उम्मीदवारों के साथ भरी हुंकार
पति की मौत का गम नहीं कर पाई बर्दाश्त, पत्नी ने वीडियो बनाकर दी जान
विराट नहीं, हिटमैन पर भरोसा: आखिरी ओवर के लिए शुभमन गिल ने क्यों चुना रोहित शर्मा को?
सिक्किम में कुदरत का कहर: अचानक बदले मौसम ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से तीन घायल
न्यूजीलैंड का क्लीन स्वीप आगाज: अमेलिया केर की आंधी में उड़ा साउथ अफ्रीका