पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच ढाका में खेले गए दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तानी टीम ने जीत तो दर्ज कर ली, लेकिन चर्चा का विषय सलमान अली आगा का वह रन आउट रहा, जिस पर अब हर तरफ हंसी-ठिठोली हो रही है। इस गलती के बाद खिलाड़ी को न केवल फैंस से, बल्कि सरकारी विभागों से भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है।
क्या हुई थी वह बड़ी चूक? घटना पाकिस्तानी पारी के 39वें ओवर की है। मोहम्मद रिजवान के शॉट खेलने के बाद नॉन-स्ट्राइक एंड पर खड़े सलमान आगा क्रीज से बाहर निकल गए थे। इसी दौरान गेंद बांग्लादेशी गेंदबाज मेहदी हसन मिराज के पास गई।
सलमान आगा ने गेंद उठाकर मिराज को देने की कोशिश की और इसी दौरान वे थोड़ा झुक गए। मिराज ने मौका ताड़ते हुए तुरंत गेंद स्टंप्स पर दे मारी। अंपायर ने इसे आउट करार दिया, जिससे सलमान का बचकाना अंदाज जगजाहिर हो गया।
रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस का तंज सलमान आगा की इस लापरवाही का असर ऐसा हुआ कि रावलपिंडी ट्रैफिक पुलिस भी खुद को रोक नहीं पाई। उन्होंने सोशल मीडिया पर आगा के रन आउट की तस्वीर शेयर करते हुए एक नसीहत भरा संदेश दिया।
ट्रैफिक पुलिस ने लिखा, चाहे सड़क पर हों या खेल के मैदान में, हर वक्त सतर्क रहना जरूरी है। आपकी एक छोटी सी चूक मुसीबत का कारण बन सकती है। इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
आईसीसी की सख्ती और डिमेरिट प्वाइंट मैदान पर आउट होने के बाद सलमान आगा का गुस्सा भी देखने को मिला। पवेलियन लौटते समय उनका व्यवहार खेल भावना के विपरीत था, जिसके चलते आईसीसी ने उन पर कार्रवाई की है।
आईसीसी ने सलमान आगा को फटकार लगाते हुए उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ दिया है। गौरतलब है कि अब इस सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला 15 मार्च को खेला जाएगा, जहां फैंस को उम्मीद होगी कि खिलाड़ी इस बार मैदान पर ज्यादा सतर्क नजर आएंगे।
Whether on the road or on the playing field, safety begins with personal responsibility.
— City Traffic Police, Rawalpindi (@ctprwp) March 13, 2026
Trust yourself, stay alert, and make wise decisions to keep yourself and others safe.#SafePunjab #trafficawareness #RoadSafety #StayAlert pic.twitter.com/m3gGu1qFWh
उबर बाइक राइड के दौरान महिला के साथ दरिंदगी, चलती बाइक से कूदकर बचाई जान
न्यूजीलैंड का शर्मनाक प्रदर्शन: 91 रनों पर ढेर, साउथ अफ्रीका ने 7 विकेट से रौंदा
मौसम का यू-टर्न: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, जानें अगले हफ्ते आपके शहर का हाल
LPG सिलेंडर को लेकर सरकार का सख्त फरमान: अब इन घरों में नहीं मिलेगी गैस, जारी हुआ नया नियम
अब यूएस-यूरोप में भी यहूदियों पर हमले: क्या खलीफा के गुरिल्लाओं ने पश्चिमी देशों में बिछाया जाल?
ट्रेन में ‘हाईवोल्टेज ड्रामा’: सीट के लिए मां-बेटी ने मचाया बवाल, असली यात्रियों को ही उतरना पड़ा ट्रेन से
CBSE का बड़ा फैसला: मिडिल-ईस्ट के 7 देशों में 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द, लाखों छात्रों के भविष्य पर क्या होगा असर?
कुलदीप यादव की संगीत सेरेमनी में धमाल: रैना, चहल और रिंकू ने स्टेज पर लगाई आग
सलमान आगा का अजीबोगरीब रन आउट: रावलपिंडी पुलिस ने भी लिया मजे, सीख भरी सलाह हुई वायरल
क्या धुरंधर 2 तोड़ पाएगी एडवांस बुकिंग के सारे रिकॉर्ड्स?