दिल्ली के रोहिणी इलाके में ऐप-बेस्ड बाइक टैक्सी की सुरक्षा पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहाँ एक राइड के दौरान महिला यात्री के साथ न केवल छेड़छाड़ की गई, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। अपनी जान बचाने के लिए पीड़िता को चलती बाइक से छलांग लगानी पड़ी।
सफर के दौरान शुरू हुई ओछी हरकतें पीड़िता, जो एक निजी कंपनी में काम करती है, 12 मार्च की दोपहर क्लाइंट से मिलने के लिए बाइक बुक की थी। महिला का आरोप है कि राइड शुरू होते ही ड्राइवर सचिन चौधरी का व्यवहार अजीब हो गया। वह बार-बार महिला को गलत तरीके से छूने की कोशिश करने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो ड्राइवर ने बाइक की गति तेज कर दी और जानबूझकर अचानक ब्रेक लगाने लगा ताकि महिला का शरीर उससे टकराए।
रास्ता बदलकर दी जान से मारने की धमकी महिला ने जब अपने फोन पर गूगल मैप देखा, तो पाया कि ड्राइवर उसे तय रास्ते से अलग किसी सुनसान दिशा में ले जा रहा है। विरोध करने पर ड्राइवर ने उसे गाली-गलौज दी और जान से मारने की धमकी दी। महिला का कहना है कि आरोपी ने उसे डराया कि अगर उसने शोर मचाया, तो वह उसका गला काट देगा।
स्कूल के पास जान बचाकर कूदी पीड़िता जब बाइक एक स्कूल के पास धीमी हुई, तो महिला ने हिम्मत दिखाते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी। सड़क पर गिरने के बाद वह मदद के लिए चिल्लाने लगी। स्कूल के कर्मचारियों ने उसे अंदर लेकर सुरक्षित किया। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ड्राइवर वहां से तुरंत नहीं भागा, बल्कि स्कूल के गेट के आसपास चक्कर लगाकर उसे धमकाता रहा।
आरोपी का आपराधिक इतिहास पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 34 वर्षीय आरोपी सचिन चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह साल 2011 में दहेज हत्या के एक मामले में भी आरोपी रह चुका है। पुलिस ने केएन कटजू मार्ग थाने में महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने और आपराधिक धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
कंपनी ने अकाउंट किया सस्पेंड घटना के बाद से पीड़िता सदमे में है। उसने मामले की शिकायत कंपनी से की और सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई। कंपनी के प्रवक्ता ने इस घटना को निंदनीय करार देते हुए कहा कि आरोपी ड्राइवर का अकाउंट प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है और वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। फिलहाल, अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Delhi: A woman who faced harassment on an Uber bike ride says, I don’t feel safe at all absolutely not. Even when we book cabs like Uber or Rapido, which we think are safe, they’re not. On a moving bike during the day, the rider touched me inappropriately and tried to take me to… pic.twitter.com/7kZLIFOb80
— IANS (@ians_india) March 14, 2026
शिवपाल यादव का हुंकार: बीजेपी को बताया लुटेरी सरकार , 2027 में अखिलेश को सीएम बनाने का संकल्प
IPL 2026: क्या RCB रच पाएगी इतिहास? CSK और MI के खास क्लब में शामिल होने का मौका
एफआईएच हॉकी क्वालिफायर फाइनल: इंग्लैंड के सामने फीकी पड़ी भारतीय उम्मीदें, हाथ से फिसला गोल्ड मेडल
8 साल का प्यार, जान का खतरा : भागकर शादी करने वाले कपल का वीडियो वायरल, परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
मकाऊ में साया बनकर पीछे पड़ा रोबोट, बुजुर्ग महिला डरी तो पुलिस ने कर ली गिरफ्तारी
चुनाव का बिगुल: 5 राज्यों में आज शाम तय होगा सत्ता का सफर, आयोग करेगा तारीखों का ऐलान
13 साल की लंबी जंग का अंत: हरीश राणा को आज मिलेगी अंतिम विदाई, एम्स में हटेगा लाइफ सपोर्ट
यूपी दरोगा भर्ती परीक्षा में पंडित शब्द पर बवाल: सोशल मीडिया पर भड़के लोग, सरकार ने लिया संज्ञान
भारत के DNA में जीत, और पाकिस्तान का DNA नॉकआउट से पहले बाहर होना : राशिद लतीफ का कड़ा प्रहार
कुलदीप यादव की शादी में तिलक वर्मा का स्वैग , ढोल पर जमकर लगाए ठुमके