गाजियाबाद: 13 साल तक बिस्तर पर जिंदगी और मौत के बीच झूलने के बाद आखिरकार हरीश राणा की लंबी लड़ाई खत्म होने जा रही है। गाजियाबाद के रहने वाले 32 वर्षीय हरीश को अब दिल्ली एम्स में लाइफ सपोर्ट सिस्टम से हटाकर पैसिव यूथेनेशिया (इच्छामृत्यू) दी जाएगी।
भावुक विदाई का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर हरीश की अंतिम विदाई का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उनके माता-पिता और परिजन बेहद भावुक नजर आ रहे हैं। इस असहनीय दर्द के बीच परिवार के सदस्यों ने भारी मन से हरीश को विदा किया। परिवार ने कहा, सबको माफ करते हुए और सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ।
गोपनीय तरीके से शिफ्टिंग जानकारी के अनुसार, हरीश को गाजियाबाद से दिल्ली एम्स तक बेहद गोपनीय तरीके से लाया गया। पड़ोसियों या स्थानीय लोगों को इसकी भनक भी नहीं लगने दी गई। उन्हें एक निजी वाहन के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया, ताकि इस भावुक प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता बनी रहे।
क्यों ऐतिहासिक है यह केस? हरीश राणा का मामला भारत में कानूनी और चिकित्सीय इतिहास में मील का पत्थर माना जा रहा है। हरीश पिछले 13 वर्षों से परमानेंट वेजिटेटिव स्टेट (कोमा) में थे। सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 21 के तहत उन्हें सम्मान के साथ मरने का अधिकार देते हुए पैसिव यूथेनेशिया की अनुमति दी। भारत में कोर्ट की मंजूरी के बाद पैसिव यूथेनेशिया का यह पहला कार्यान्वयन (Implementation) है।
अब आगे क्या? दिल्ली एम्स में मेडिकल एक्सपर्ट्स की देखरेख में हरीश की अंतिम प्रक्रिया पूरी की जा रही है। सभी कानूनी और मेडिकल औपचारिकताएं पूरी होने के बाद उनका लाइफ सपोर्ट सिस्टम हटा दिया जाएगा। 13 साल तक सेवा करने वाले माता-पिता के लिए यह क्षण बेहद पीड़ादायक है, लेकिन उनका मानना है कि हरीश की मुक्ति ही अब उनके लिए शांति का मार्ग है।
*सबको माफ करते हुए, सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ, ठीक है
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 15, 2026
गाजियाबाद में 13 साल से कोमा में पड़े हरीश राणा को अंतिम विदाई !!
हरीश अब दिल्ली एम्स पहुंच गए हैं। यहां उनके लाइफ़ सपोर्ट सिस्टम हटाए जाएंगे और उन्हें इच्छा मृत्यु दी जाएगी। इस देश में कोई भी हरीश को ठीक नहीं कर पाया।… pic.twitter.com/QxGDuHmU6E
वाकई किल्लत या सिर्फ पैनिक बुकिंग! ईरान-इजरायल जंग के बीच LPG की मांग में 60% का बड़ा उछाल
फूड डिलीवरी करने वाले 78 वर्षीय बुजुर्ग की किस्मत बदली, सोशल मीडिया ने दिलाए 5 करोड़ रुपये
क्या चीन के बच्चे A, B, C, D से ज्यादा गोभी छीलना सीख रहे? भारत-चीन की शिक्षा नीति में बड़ा अंतर
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान: सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, कबाब पर चर्चा से सुधरेंगे पाकिस्तान से रिश्ते
ईरान ने जंग में पहली बार छोड़ी नाचती हुई तबाही , रडार देखते ही नागिन की तरह लहराती है ये मिसाइल
30 देशों के इमरजेंसी स्टॉक भी बेअसर, 40% महंगा हुआ कच्चा तेल; पेट्रोल-डीजल और LPG के बदले नियम
IPL 2026: दूसरे फेज के शेड्यूल का इंतजार खत्म, BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने दिया बड़ा अपडेट
वाराणसी: पुलिस भर्ती परीक्षा में कलावा कटने पर मचा बवाल, बोर्ड ने लिया सख्त एक्शन
उबर बाइक राइड के दौरान महिला के साथ दरिंदगी, चलती बाइक से कूदकर बचाई जान
13 साल की अचेत अवस्था का अंत: एम्स में शुरू हुई हरीश राणा की निष्क्रिय इच्छामृत्यु प्रक्रिया