राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में रविवार की सुबह झमाझम बारिश के साथ हुई। रफी मार्ग, पार्लियामेंट स्ट्रीट, पटपड़गंज और पीरागढ़ी समेत कई इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को उमस और तपिश से बड़ी राहत दी है। सुबह 8:30 बजे तक 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
तापमान में बड़ी गिरावट गहरे बादलों और तेज हवाओं के चलते दिल्ली का मौसम काफी सुहावना हो गया है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, इस बारिश और बादलों के डेरे के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
अचानक क्यों बदला मिजाज? मौसम में आए इस बदलाव की मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) है। यह मौसमी प्रणाली पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय हुई है, जिसका असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर पड़ रहा है। इसी के चलते आंधी-तूफान और बारिश की स्थिति बनी है।
दिल्ली-NCR के लिए चेतावनी IMD ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिन भर मध्यम बारिश और बिजली गिरने के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, नोएडा और गुरुग्राम के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की बारिश के आसार हैं।
अगले 7 दिनों का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।
*VIDEO | Delhi woke up to pleasant weather after light rain. Morning visuals from Peeragarhi area.
— Press Trust of India (@PTI_News) March 15, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/zXY8sEScj7
क्या बेंजामिन नेतन्याहू सुरक्षित हैं? छठी उंगली और AI वीडियो ने पैदा किया नया सस्पेंस
विधानसभा चुनाव 2026: आज शाम 4 बजे बजेगा सियासी बिगुल, 5 राज्यों में मतदान की तारीखों का होगा ऐलान
क्या चीन के बच्चे A, B, C, D से ज्यादा गोभी छीलना सीख रहे? भारत-चीन की शिक्षा नीति में बड़ा अंतर
जंगल की रानी का अनूठा अंदाज: समुद्र किनारे लहरों के बीच आराम फरमाती दिखी शेरनी
IPL के कैचिंग किंग : एक्टिव खिलाड़ियों में टॉप-5 का दबदबा, मुंबई इंडियंस के 3 धुरंधर शामिल
मणिशंकर अय्यर का विवादित बयान: सर्जिकल स्ट्राइक नहीं, कबाब पर चर्चा से सुधरेंगे पाकिस्तान से रिश्ते
गोलमाल 5: अजय देवगन को KISS और गंजे लुक में अक्षय कुमार की धमाकेदार एंट्री, शरमन जोशी की भी जोरदार वापसी
देवरिया में ‘ड्रैकुला गैंग’ का खौफ: बच्चों को डराकर जबरन निकलवाया जा रहा खून!
बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की सत्ता को चुनौती या फिर तीसरी बार वापसी? ओपिनियन पोल ने बिगाड़ा सियासी समीकरण
राहुल गांधी की पीएम मोदी से मांग: कांशीराम को मिले भारत रत्न , सामाजिक न्याय के लिए बताया जरूरी