सबको माफ करते हुए जाओ : 13 साल तक कोमा में रहने के बाद बेटे को अंतिम विदाई देती मां का वीडियो हुआ वायरल
News Image

नियति की क्रूरता और एक बेबस परिवार के संघर्ष की इससे अधिक मार्मिक तस्वीर शायद ही कोई हो। 13 साल बिस्तर पर मौत से जंग लड़ने वाले 32 वर्षीय हरीश राणा की आखिरकार इस दुनिया से जाने की घड़ी आ गई है। शनिवार सुबह गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन की एम्पायर सोसाइटी में एक ऐसी खामोशी पसरी थी, जिसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।

अंतिम विदाई का भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा 22 सेकेंड का वीडियो पत्थर दिल इंसान को भी रुला देने के लिए काफी है। वीडियो में बेड पर पड़े हरीश राणा को ब्रह्मकुमारी केंद्र की एक महिला चंदन का तिलक लगा रही हैं। महिला बड़े प्यार से उसके सिर पर हाथ सहलाते हुए रुंधे गले से कहती है- सबको माफ करते हुए...सबसे माफी मांगते हुए अब जाओ। यह शब्द उस मां-बाप की बेबसी की पराकाष्ठा हैं, जिन्होंने अपने हाथों से पाल-पोसकर बड़ा किए बेटे के लिए खुद मौत मांगी।

मेधावी इंजीनियर का सपना और एक काली रात हरीश राणा कभी एक महत्वाकांक्षी इंजीनियर बनने का सपना देखता था। साल 2012 में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सिविल इंजीनियरिंग का मेधावी छात्र रहा हरीश माता-पिता की उम्मीदों का केंद्र था। लेकिन 20 अगस्त 2013 की रात सब कुछ बदल गया। पीजी की चौथी मंजिल से गिरने के कारण हरीश के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आईं। वह परमानेंट वेजिटेटिव स्टेट (PVS) में चला गया। 13 सालों तक वह पाइप (PEG ट्यूब) के सहारे जिंदा रहा।

सुप्रीम कोर्ट से मिली इच्छामृत्यु की अनुमति जब डॉक्टरों ने रिकवरी की हर उम्मीद खत्म कर दी, तो माता-पिता ने अपने बेटे को दर्द से मुक्ति दिलाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर पैसिव यूथेनेशिया (Passive Euthanasia) की अनुमति दी। कोर्ट ने माना कि गरिमा के साथ मरना भी जीवन के अधिकार का हिस्सा है।

अब शांति की राह पर हरीश शनिवार को जब एम्स की टीम हरीश को लेने पहुंची, तो मंजर देख हर कोई फफक पड़ा। पिता अशोक राणा ने नम आंखों से बेटे के सिर को सहलाया, वहीं मां निर्मला देवी ने माथे को चूमकर उसे अंतिम विदाई दी। हरीश अब एम्स दिल्ली के पेलिएटिव केयर विभाग में है, जहां उसे धीरे-धीरे जीवन रक्षक प्रणालियों से अलग किया जाएगा, ताकि वह सम्मान के साथ संसार से विदा ले सके।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

मौत से पहले बंकर में क्यों नहीं गए खामेनेई? प्रतिनिधि ने खोला राज

Story 1

600 मीटर की ऊंचाई से जन्नत का दीदार: मक्का क्लॉक टावर का वायरल वीडियो देख दुनिया हैरान

Story 1

वाकई किल्लत या सिर्फ पैनिक बुकिंग! ईरान-इजरायल जंग के बीच LPG की मांग में 60% का बड़ा उछाल

Story 1

बिहार राज्यसभा चुनाव: टूट के डर से होटल में कैद हुए महागठबंधन के विधायक, तेजस्वी की पैनी नजर

Story 1

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान का बड़ा ऐलान: दुश्मन देशों के लिए रास्ता बंद, क्या भारत पर होगा असर?

Story 1

इनकम टैक्स का ईमेल मिला है? कहीं आप भी तो नहीं हो गए तकनीकी गलती के शिकार!

Story 1

मध्य पूर्व में युद्ध की तपिश: F1 ने रद्द की बहरीन और सऊदी अरब ग्रां प्री

Story 1

क्या घायल हैं ईरान के नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई? अमेरिका के सनसनीखेज दावे पर ईरान का जवाब

Story 1

मध्य-पूर्व में तनाव का बड़ा असर: भारत-यूएई के बीच दर्जनों उड़ानें रद्द, यात्रियों की परेशानी बढ़ी

Story 1

जंगल की रानी का अनूठा अंदाज: समुद्र किनारे लहरों के बीच आराम फरमाती दिखी शेरनी