बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पहले दावा किया कि भाजपा के पास अपनी कोई योजना नहीं है, वे केवल उनकी योजनाओं की नक़ल कर रहे हैं।
तेजस्वी यादव ने कहा, भाजपा तेजस्वी यादव की कॉपी करती है। एक भी योजना उनकी खुद की नहीं है। जितनी भी योजनाएं आई हैं, सब मेरी योजनाओं की नकल हैं। जनता सब देख रही है।
उन्होंने भाजपा पर मौलिकता खोने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि अब भाजपा के पास दूसरों के आइडिया चुराने के अलावा कुछ नहीं बचा है।
आज, तेजस्वी यादव तेजस्वी प्रण पत्र जारी करेंगे। उन्होंने कहा, हमारा चेहरा साफ है, भाजपा बताए बिहार के लिए उसका विजन क्या है?
राजद नेता ने यह भी घोषणा की कि आज आरजेडी का घोषणा पत्र जारी किया जाएगा, जिसे उन्होंने तेजस्वी प्रण पत्र का नाम दिया है। उन्होंने कहा, हमारा प्रण पत्र बिहार के युवाओं, किसानों और गरीबों की आवाज़ होगा। इसमें विकास का रोडमैप साफ-साफ बताया जाएगा। उन्होंने भाजपा से भी उनका घोषणा पत्र जारी करने का आग्रह किया ताकि जनता को बिहार के विकास को लेकर उनके विजन का पता चले।
तेजस्वी ने कहा, हमारी तरफ से सब कुछ स्पष्ट है, मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित है, डिप्टी सीएम भी घोषित हैं। लेकिन बीजेपी की तरफ से कुछ भी साफ नहीं है। वे जनता को भ्रमित करने की राजनीति कर रहे हैं।
भाजपा पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा, हम लोग विजन बता रहे हैं, रोडमैप दे रहे हैं कि बिहार को कैसे नंबर वन बनाएंगे। लेकिन BJP के पास सिर्फ झूठे आरोप और गाली की राजनीति बची है। प्रधानमंत्री की भाषा भी अब जनता को फलदायी नहीं लगती, क्योंकि उसमें सिर्फ नकारात्मकता और भ्रम है।
तेजस्वी यादव ने विश्वास जताया कि बिहार की जनता इस बार बदलाव के मूड में है और युवाओं का उत्साह स्पष्ट संकेत देता है कि इस चुनाव में तेजस्वी प्रण पत्र ही राज्य की नई दिशा तय करेगा।
*तेजस्वी यादव आज जारी करेंगे ‘तेजस्वी प्रण पत्र’, बोले, हमारा चेहरा साफ, बीजेपी बताए बिहार के लिए उसका विजन क्या ? #TejashwiYadav #BiharElections2025 #TejashwiPranPatra #BiharPolitics #biharvidhansabhaelection2025#Biharupdates #RJD #BJP #prabhatkhabar @RJDforIndia… pic.twitter.com/ML5i2ib5rk
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) October 28, 2025
दिल्ली में गंजा का खौफ खत्म: 75 बार की अपराधों की फेहरिस्त लेकर पुलिस की गिरफ्त में आया कुख्यात बदमाश
क्या शीशमहल में राघव चड्ढा की हुई थी पिटाई? पूर्व AAP नेता के खुलासे से मचा हड़कंप
कचरा उठाओ, इनाम पाओ: चेन्नई के मरीना बीच पर शुरू हुई अनोखी पहल, सोशल मीडिया पर वायरल
भूकंप के तेज झटकों से दहला उत्तर भारत, अफगानिस्तान में तबाही; 8 की मौत
तेजस्वी यादव की अंग्रेजी पर छिड़ा ग्रामर वॉर : बीजेपी ने बताया 9वीं फेल , आरजेडी ने किया पलटवार
ईरान के यूरेनियम पर ट्रंप का डेथ मिशन : क्या तीसरे विश्वयुद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया?
IPL 2026: आज होगा पहला डबल हेडर, दिल्ली-मुंबई और गुजरात-राजस्थान के बीच होगी कांटे की टक्कर
अंतरिक्ष से दिखी धरती की अद्भुत झलक: आर्टेमिस-2 मिशन ने खींची 50 साल में पहली बार ऐसी तस्वीरें
व्हाइट बॉल क्रिकेट का बेस्ट ओपनर कौन? युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा को नहीं, इस दिग्गज को चुना
दुबला-पतला सुरक्षाकर्मी दिया, उसकी सुरक्षा भी मुझे करनी पड़ी : मालदा हिंसा पर रवि किशन का ममता सरकार पर बड़ा हमला