देश दुनिया में मोटापे की महामारी तेजी से बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, पिछले 30 सालों में मोटापा तीन गुना बढ़ गया है, जिसमें लगभग 200 करोड़ युवा फैटी और 65 करोड़ लोग मोटापे से ग्रस्त हैं। अमेरिका और चीन के बाद भारत ओबेसिटी के मामले में तीसरे स्थान पर है, जहां 70% शहरी आबादी का वजन बढ़ा हुआ है।
मोटापे को नियंत्रित करने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक ट्वीट किया है, जिसमें मोटापा कम करने का बेहतरीन उपाय बताया गया है।
मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए कहा कि वजन कंट्रोल करने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखना और खूब पानी पीना जरूरी है। पानी की कमी से थकान और कमजोरी हो सकती है। स्वस्थ जीवनशैली के लिए खूब पानी पिएं। स्वस्थ शरीर के लिए यह आपका पहला कदम हो सकता है।
पानी वजन घटाने में कई तरह से फायदेमंद है, जैसे यह भूख को कम करता है, मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है, और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पानी पीने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आप कम खाते हैं और अतिरिक्त कैलोरी लेने से बचते हैं। ठंडा पानी पीने से शरीर को तापमान तक लाने में कैलोरी बर्न होती है।
हाइड्रेटेड रहने के अलावा हेल्दी लाइफ स्टाइल भी फॉलो करें। अच्छी डाइट के साथ रोजाना वर्कआउट और वॉक भी करें। रोज़ाना वॉक और वर्कआउट करने से वजन तेजी से कम होता है। साथ ही अच्छी डाइट वजन हेल्दी तरीके से कम करती है।
हाइड्रेटेड रहने के लिए महिलाओं को प्रतिदिन लगभग 9 कप और पुरुषों को लगभग 13 कप पानी की आवश्यकता होती है। पर्याप्त पानी पीने से लोगों को वज़न कम करने में मदद मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
#StopObesity | वज़न नियंत्रण में उचित हाइड्रेशन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
— Ministry of Health (@MoHFW_INDIA) October 24, 2025
आज ही अपने दैनिक पानी के सेवन पर ध्यान दें – स्वस्थ शरीर और फिट जीवनशैली की ओर यह आपका पहला कदम हो सकता है! pic.twitter.com/6LyQ1141hu
चांद पर स्पेस प्लंबर बनीं क्रिस्टीना कोच: खराब टॉयलेट ठीक कर जीता लोगों का दिल
समंदर में भारत की नई आंधी: INS तारागिरी और अरिदमन से बढ़ी हिंद महासागर में धमक
अगला शिकार राघव चड्ढा : 1.5 साल पहले की गई कुमार विश्वास की भविष्यवाणी निकली सच!
ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, पायलट की तलाश में सीमा में घुसी यूएस आर्मी
ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट में दीदी का अनोखा जुगाड़, स्कूटी देख RTO अधिकारी भी रह गए दंग!
भूकंप के तेज झटकों से दहला उत्तर भारत, अफगानिस्तान में तबाही; 8 की मौत
ट्रंप के इरादे अस्पष्ट, रणनीति पर सवाल : ईरान-इजरायल युद्ध पर पूर्व NSA जॉन बोल्टन की खरी-खरी
तुम डर गए हो... , राघव चड्ढा के वीडियो पर AAP का तीखा पलटवार
दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला: सोल्जरथॉन के लिए सुबह 3 बजे से दौड़ेंगी ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग
दिल्ली-एनसीआर में थरथराई धरती: डिनर के वक्त महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर भागे लोग