विशाखापत्तनम: भारत ने अपनी समुद्री सीमाओं और सामरिक क्षमता को एक नई ऊंचाई दी है। विशाखापत्तनम में आयोजित एक भव्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्नत स्टील्थ फ्रिगेट तारागिरी और घातक परमाणु पनडुब्बी अरिदमन को नौसेना के बेड़े में शामिल (कमीशन) किया। इस मौके पर सीडीएस जनरल अनिल चौहान और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी भी मौजूद रहे।
INS अरिदमन भारत की तीसरी स्वदेशी परमाणु-संचालित बैलिस्टिक मिसाइल पनडुब्बी (SSBN) है। इसका नाम ही अपने आप में बड़ा संदेश है— शत्रुओं का दमन करने वाला । अरिहंत-क्लास की यह पनडुब्बी 90 फीसदी से अधिक स्वदेशी तकनीक से बनी है। 7,000 टन वजनी इस पनडुब्बी में K-4 और K-15 जैसी लंबी दूरी की मिसाइलें तैनात की जा सकती हैं, जो इसे समुद्र के भीतर एक अजेय शिकारी बनाती हैं।
INS तारागिरी एक बेहद शक्तिशाली और घातक स्टील्थ फ्रिगेट है। इसकी खासियत इसके आधुनिक हथियार और रडार सिस्टम हैं। यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, MRSAM एयर-डिफेंस सिस्टम और उन्नत टॉरपीडो से लैस है। यह युद्धपोत न केवल दुश्मन के रडार को चकमा देने में माहिर है, बल्कि पनडुब्बी रोधी (ASW) अभियानों में भी बेजोड़ है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को अब केवल अपने किनारों तक सीमित नहीं रहना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें चोक पॉइंट्स, समुद्री रास्तों और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को भी सुरक्षित करना होगा। राजनाथ सिंह ने स्पष्ट किया कि जब भी तनाव की स्थिति बनी है, भारतीय नौसेना ने न केवल हमारे कमर्शियल जहाजों की रक्षा की है, बल्कि दुनिया भर में भारत के मूल्यों और प्रतिबद्धता का परिचय दिया है।
रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के विजन में नौसेना की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा है और हमारा 95 प्रतिशत व्यापार समुद्री रास्तों से ही होता है। ऐसे में तारागिरी और अरिदमन का शामिल होना न केवल आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक है, बल्कि यह हिंद महासागर क्षेत्र में भारत को एक जिम्मेदार और शक्तिशाली सुरक्षा प्रहरी के रूप में स्थापित करता है।
#WATCH | Visakhapatnam, Andhra Pradesh | Defence Minister Rajnath Singh says, Whenever a situation of tension has arisen, the Indian Navy has ensured the security of our commercial ships and oil tankers. Our navy has proven that it is not only capable of protecting India s… pic.twitter.com/ALlztxR6EH
— ANI (@ANI) April 3, 2026
गाज़ा का दिल दहलाने वाला सच: जब बच्चों के खेल में शामिल हुआ जनाज़ा
धरती पर कयामत का मंजर: ग्रीस का आसमान अचानक क्यों हो गया खूनी लाल?
तुमने हमारा पुल तोड़ा, अब बारी तुम्हारी: ईरान ने जारी की 8 प्रमुख पुलों की हिट लिस्ट
IPL 2026 पॉइंट्स टेबल: 6 मैचों का रोमांच, CSK की स्थिति चिंताजनक; जानें टॉप 5 टीमों का हाल
सोनीपत सड़क हादसा: टायर बदलते वक्त ट्रक ने ली कांग्रेस नेता खुशबाज जाटाना और ड्राइवर की जान
खामोश किया गया, हारा नहीं - राघव चड्ढा के वीडियो ने बढ़ाई AAP की धड़कनें
मालदा में 7 जजों को बंधक बनाने का मामला: अब NIA करेगी जांच, TMC पार्षदों पर भी गिरी गाज
ट्रंप का वॉर गेम : युद्ध की आग से कैसे मालामाल हो रहा है ईरान?
पुणे में बरपा आसमानी कहर: 128 साल का रिकॉर्ड टूटा, सड़कों पर सैलाब और एक की मौत
बंदर को खिलाया अदरक, फिर जो हुआ देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे आप