सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें बंदर का अदरक चखते ही जो रिएक्शन सामने आया, वह किसी को भी हंसने पर मजबूर कर देगा। इस वीडियो को देखकर लोग पुरानी कहावत बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद को फलीभूत होते हुए देख रहे हैं।
तीखे स्वाद से बिगड़ा चेहरा वीडियो में दिख रहा है कि कुछ बंदर आराम से बैठे हैं, तभी एक शख्स उन्हें अदरक का टुकड़ा देता है। बंदर को शायद लगा होगा कि यह कोई फल या मीठी चीज है। जैसे ही उसने अदरक को मुंह में डाला और उसका तीखा स्वाद महसूस किया, तुरंत उसके हाव-भाव बदल गए।
बंदर ने पलक झपकते ही अदरक के टुकड़े को मुंह से बाहर फेंक दिया। उसका पछतावे से भरा चेहरा इतना मजाकिया है कि जो भी इसे देख रहा है, अपनी हंसी नहीं रोक पा रहा है। यही कारण है कि यह क्लिप इंटरनेट पर तेजी से शेयर की जा रही है।
कहावत हुई सच लोग इस वीडियो को पुरानी कहावत बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद के साथ जोड़कर देख रहे हैं। नेटिजन्स का कहना है कि यह वीडियो इस कहावत का सटीक उदाहरण है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और बंदर की मासूमियत व अजीब रिएक्शन की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया है। हालांकि यह वीडियो कुछ पुराना है, लेकिन बंदर की यह हरकत एक बार फिर लोगों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। अगर आप भी तनाव में हैं, तो यह छोटा सा वीडियो आपका दिन बनाने के लिए काफी है।
बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद😊 pic.twitter.com/QGOkqs525E
— Susanta Nanda IFS (Retd) (@susantananda3) June 6, 2021
क्या AAP छोड़ेंगे राघव चड्ढा? खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं , पार्टी पर बोला सीधा हमला
बेड पर कमजोर शरीर और लड़खड़ाती आवाज: दिग्गज निर्देशक भरथिराजा को पहचानना हुआ मुश्किल, सामने आया चौंकाने वाला वीडियो
दिल्ली में पशुओं की सुरक्षा अब और पुख्ता: हर जिले में बनेगी SPCA कमेटी, DM संभालेंगे कमान
गाज़ा का दिल दहलाने वाला सच: जब बच्चों के खेल में शामिल हुआ जनाज़ा
पर्यावरण समिति के सदस्य बने अनंत सिंह, पूछा तो बोले- ‘जानबो नहीं करते हैं का है!’
KKR की शर्मनाक हार: उस एक गलती ने तोड़ दिए जीत के अरमान, बीच मैदान पर आगबबूला हुए रिंकू सिंह
रॉकेट हमले में भी बाल-बाल बची टेस्ला, कांच की छत ने बचाई जान!
अरे बेवकूफ ट्रंप! : ईरान ने मिसाइल पर लिखकर दी ऐसी चुनौती, दुनिया में मचा हड़कंप
दिल्ली-NCR में धूल का गुबार: आंधी और बारिश का अलर्ट, विजिबिलिटी घटी
लाफ्टर शेफ विवाद: जन्नत को गलत तरीके से छूने के आरोपों पर भड़के अर्जुन बिजलानी, समर्थ जुरेल का किया बचाव