आईपीएल 2026 अपने 19वें सीजन के साथ पूरे शबाब पर है। अब तक खेले गए 6 मुकाबलों ने पॉइंट्स टेबल की तस्वीर साफ कर दी है, जहां कुछ टीमें शानदार शुरुआत के साथ राज कर रही हैं, वहीं कुछ दिग्गज टीमों की हालत खस्ता है।
KKR की लगातार दूसरी हार गुरुवार को ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला हुआ। इसमें हैदराबाद ने 65 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 226 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में KKR की टीम मात्र 161 रनों पर सिमट गई।
राजस्थान रॉयल्स का जलवा, टॉप पर कायम पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स (RR) पहले पायदान पर काबिज है। उन्होंने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट के बड़े अंतर से मात दी थी। 128 रनों के छोटे लक्ष्य को तेजी से हासिल करने के कारण RR का नेट रन रेट काफी मजबूत है।
RCB और दिल्ली की मजबूत दावेदारी दूसरे स्थान पर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है। RCB ने अपने शुरुआती मैच में SRH को हराकर 2 अंक हासिल किए हैं और उनका नेट रन रेट +2.907 है। तीसरे नंबर पर दिल्ली की टीम है, जिसने लखनऊ को हराकर टूर्नामेंट में शानदार एंट्री की है।
टॉप 5 में मुंबई और पंजाब की जगह चौथे स्थान पर मुंबई इंडियंस है, जिसने केकेआर को हराकर अपना खाता खोला है। वहीं, पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स है, जिसने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ शुरुआत की है।
CSK और KKR के लिए खतरे की घंटी पॉइंट्स टेबल के नीचले पायदान पर स्थिति चिंताजनक है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) सबसे आखिरी यानी 10वें नंबर पर है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स लगातार दो मैच हारकर 9वें स्थान पर है। गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स भी फिलहाल जीत की तलाश में हैं।
हैदराबाद की स्थिति सनराइजर्स हैदराबाद ने केकेआर के खिलाफ मिली जीत से अपनी स्थिति में सुधार जरूर किया है, लेकिन पहले मैच में आरसीबी से मिली हार के चलते वे फिलहाल छठे स्थान पर बने हुए हैं। आने वाले मैचों में पॉइंट टेबल में और भी बड़े उलटफेर देखने को मिल सकते हैं।
*IPL 2026 Updated Points Table after SRH beat 65 runs against Kolkata knight riders 👍#Cricket #IPL2026 #KKRvSRH #CricketImpluse pic.twitter.com/1CJmR3IK97
— Cricket Impluse (@cricketimpluse) April 3, 2026
ओडिशा बना वेदांता का सफेद सोना : अनिल अग्रवाल ने खोला 25 साल पुराने रिश्तों का राज
जब क्रिकेट के भगवान पर लगा बेईमानी का दाग: सचिन तेंदुलकर पर बैन की वो कहानी जिसने हिला दी थी दुनिया
हनुमान जन्मोत्सव पर सीएम साय का रायपुर दौरा: नर्मदा कुंड के जीर्णोद्धार का किया भूमिपूजन
आईपीएल इतिहास: जो गेल-डिविलियर्स नहीं कर पाए, वो फिन एलन ने कर दिखाया!
मालदा कांड पर ममता का बड़ा हमला: अमित शाह इस्तीफा दें, BJP और चुनाव आयोग खेल रहे आग से
खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं : राज्यसभा से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का तीखा वार
बहुत देर होने से पहले समझौता कर लो ; पुल उड़ाकर ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी
पिनराई विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का शक्ति प्रदर्शन , CM के किले में दहाड़ी BJP
आर्टेमिस 2 मिशन: अंतरिक्ष में स्पेस प्लंबर बनीं क्रिस्टीना कोच, टॉयलेट रिपेयरिंग का वीडियो वायरल
मेरी सफलता से जलते हैं लोग... लगातार 2 हार के बाद आगबबूला हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे