नई दिल्ली। नासा के आर्टेमिस 2 मिशन के दौरान एक अनोखा वाकया सामने आया है। मिशन की एस्ट्रोनॉट क्रिस्टीना हैमक कोच ने खुद को स्पेस प्लंबर बताते हुए एक दिलचस्प खुलासा किया है। अंतरिक्ष में स्पेसक्राफ्ट के टॉयलेट में तकनीकी खराबी आने पर क्रिस्टीना ने न केवल उसे पहचाना, बल्कि उसे ठीक भी किया।
क्या हुआ था स्पेसक्राफ्ट में? क्रिस्टीना ने नासा द्वारा साझा किए गए वीडियो में बताया कि स्पेसक्राफ्ट के टॉयलेट में अचानक समस्या आ गई थी। शुरुआत में सबको लगा कि इसकी मोटर में कुछ फंस गया है, लेकिन गहन जांच के बाद पता चला कि यह प्राइमिंग की एक छोटी सी तकनीकी दिक्कत थी। क्रिस्टीना ने तत्परता दिखाते हुए इसे दुरुस्त किया और कहा, मैं स्पेस प्लंबर हूं और मुझे इस पर गर्व है।
अंतरिक्ष में कैसे काम करता है टॉयलेट? पृथ्वी पर गुरुत्वाकर्षण की वजह से सब कुछ आसान होता है, लेकिन शून्य गुरुत्वाकर्षण (Zero Gravity) में यह एक बड़ी चुनौती है। इसके लिए नासा यूनिवर्सल वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम (UWMS) का उपयोग करता है। यह सिस्टम हवा के तेज बहाव (Airflow) का इस्तेमाल करता है, जो मल-मूत्र को शरीर से दूर खींचकर सही जगह जमा कर देता है।
65 प्रतिशत छोटा और अपडेटेड डिजाइन आर्टेमिस मिशन के लिए बनाए गए इस नए टॉयलेट को पहले से 65 प्रतिशत छोटा और 40 प्रतिशत हल्का बनाया गया है। इसकी खासियत यह है कि ढक्कन उठाते ही हवा का बहाव अपने आप शुरू हो जाता है, जिससे दुर्गंध फैलने का कोई चांस नहीं रहता। इसका डिजाइन महिला एस्ट्रोनॉट्स की सुविधा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
रीसाइक्लिंग और भविष्य की तैयारी अंतरिक्ष में संसाधनों की कमी को देखते हुए नासा अब यूरिन और पसीने जैसे तरल पदार्थों को भी रीसाइकिल कर रहा है। एजेंसी अंतरिक्ष स्टेशन पर लगभग 90 फीसदी लिक्विड को फिर से इस्तेमाल करने योग्य बना लेती है। आर्टेमिस का नया टॉयलेट सिस्टम इसी रीसाइक्लिंग तकनीक के साथ बेहतर तरीके से जुड़कर जल संरक्षण में बड़ी भूमिका निभा रहा है।
“I’m the space plumber, I’m proud to call myself the space plumber.”
— NASA (@NASA) April 3, 2026
Mission specialists like @Astro_Christina train for all roles so they can jump in wherever they’re needed. Sometimes that means fixing vital machinery, like the spacecraft toilet. pic.twitter.com/RGBWkwRgX7
ईरान में मौत को मात: अमेरिकी पायलट के साहसी रेस्क्यू की पूरी कहानी
लखनऊ के प्रिंस का कहर: ईशान किशन को किया क्लीन बोल्ड, सनराइजर्स की कमर टूटी
दुश्मन की मांद में घुसा अमेरिका, ईरानी सरजमीं पर जारी है पायलट को निकालने का मिशन रेस्क्यू
हिमाचल: काल बनकर आई अंधेरी रात, खाई में गिरी बस; 4 यात्रियों की दर्दनाक मौत
चांद का वो रहस्यमयी हिस्सा जो 50 साल से था ओझल, नासा ने पहली बार दुनिया को दिखाया
रील के नाम पर अश्लीलता नहीं, इस लड़के ने ट्रेन में पेश की जिम्मेदारी की मिसाल
बदला ऐसा कि दुनिया देखती रह गई: तुषार देशपांडे ने राशिद खान को उन्हीं के अंदाज में दिया जवाब
सुदूर अंतरिक्ष में आर्टेमिस-2: चांद के करीब पहुंची टीम, टॉयलेट की खराबी ने बढ़ाई चिंता
रियान पराग का नया अवतार : जीत के बाद का वह वायरल सेलिब्रेशन, जिसने फैंस का दिल जीत लिया
ट्रेन बनी चलती-फिरती बारात , कोच के अंदर शादी के जश्न ने इंटरनेट पर छेड़ी नई बहस