उत्तर भारत में भूकंप का तांडव शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे पूरा उत्तर भारत भूकंप के झटकों से दहल उठा। दिल्ली-एनसीआर समेत जम्मू-कश्मीर, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में धरती कांपने लगी। उस समय लोग अपने घरों में डिनर कर रहे थे या खाने की तैयारी में थे, अचानक हुए इस कंपन ने लोगों में दहशत फैला दी।
केंद्र बिंदु और तीव्रता नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान-ताजिकिस्तान सीमा क्षेत्र (हिंदू कुश क्षेत्र) था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 175 से 186 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। गनीमत रही कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, कहीं से भी किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
इमारतें हिलते ही बाहर निकले लोग भूकंप के झटके इतने प्रभावी थे कि दिल्ली और एनसीआर की ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग सहम गए। गाजियाबाद के एक निवासी ने बताया कि बारिश के बीच झटके महसूस होते ही लोग एहतियात के तौर पर तुरंत घरों से बाहर सुरक्षित स्थानों पर निकल आए। सिर्फ दिल्ली ही नहीं, चंडीगढ़, लुधियाना, पुंछ, श्रीनगर और उधमपुर तक में झटकों की पुष्टि हुई है।
क्या दिल्ली पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा? आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली-एनसीआर में भूकंप की घटनाएं बढ़ रही हैं। नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच भारत में कुल 159 भूकंप दर्ज किए गए। इससे पहले 17 फरवरी 2025 को आए 4.0 तीव्रता के भूकंप ने राजधानी को हिला दिया था, जिसे पिछले तीन दशकों का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना गया था।
भारत का 61% हिस्सा हाई रिस्क जोन में भारतीय मानक ब्यूरो की नई रिपोर्ट के अनुसार, भारत का करीब 61 प्रतिशत हिस्सा अब हाई रिस्क वाले भूकंप प्रभावित जोन में आता है। पहले यह आंकड़ा 59 प्रतिशत था। विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक का पूरा हिमालयी बेल्ट अब जोन VI में रखा गया है। बढ़ते भूकंपीय आंकड़ों ने विशेषज्ञों और आम जनता, दोनों की चिंता बढ़ा दी है।
*#WATCH | Jammu & Kashmir: An earthquake was felt in Poonch, fans were seen moving. Further details awaited. pic.twitter.com/PUcPuPm7vb
— ANI (@ANI) April 3, 2026
सावधान! घर में रखा सेंसोडाइन कहीं नकली तो नहीं? दिल्ली में अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़
तेजस्वी यादव की अंग्रेजी पर छिड़ा ग्रामर वॉर : बीजेपी ने बताया 9वीं फेल , आरजेडी ने किया पलटवार
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, जान बचाने के लिए घरों से बाहर भागे लोग
14 लाख सिलेंडर और 10 करोड़ लीटर ईंधन: सप्लाई संकट की अफवाहों के बीच HPCL का बड़ा एक्शन
शेयर बाजार की गिरावट में घबराएं नहीं: निवेश का यह गोल्डन फॉर्मूला बचाएगा आपका पैसा
ईरान का बड़ा दावा: अमेरिकी F-35 को मार गिराया, रेस्क्यू करने आए हेलिकॉप्टरों को भी किया तबाह
आर्टेमिस II: दशकों के इंतज़ार के बाद चांद की ओर बढ़े मानव, इतिहास रचने को तैयार
हिंद महासागर में बढ़ा भारत का दम: INS अरिदमन और INS तारागिरी ने संभाला मोर्चा
कुवैत की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, मीना अल-अहमदी में लगी भीषण आग
यूपी के कायाकल्प का ब्लू प्रिंट: गौतम अदाणी और सीएम योगी की मुलाकात के बड़े मायने