भारत में लोगों की रचनात्मकता और समस्या को सुलझाने की क्षमता अद्भुत है। वे तुरंत एक से बढ़कर एक जुगाड़ बना लेते हैं। संसाधनों की कमी में अपने काम को समय पर पूरा करना, ये भारतीयों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता। इसीलिए भारत में देसी जुगाड़ अपनाने वालों की संख्या बहुत अधिक है।
कभी कोई रोटी फुलाने की मशीन बनाता है, तो कभी कोई टीवी का इस्तेमाल करके हेलमेट बना लेता है। लेकिन इस बार जो वीडियो वायरल हुआ है, उसने तो देसी जुगाड़ की सारी हदें पार कर दी हैं।
दरअसल, इस बार एक महिला ने कपड़े धोने के लिए मिक्सर ग्राइंडर को वाशिंग मशीन की तरह इस्तेमाल किया।
यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @Madddy17dutta नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो को कैप्शन दिया गया है - जब जुगाड़ू दिमाग चले तो मिक्सी भी कपड़े धोने लगे। देखिए दीदी का कमाल।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला कपड़े धोने के लिए बैठी हुई है और उसके सामने वाशिंग मशीन नहीं, बल्कि मिक्सर ग्राइंडर रखा हुआ है। इस मिक्सर के जार में पहले वह मग से पानी और वाशिंग पाउडर डालती है। इसके बाद एक-एक करके महिला उसमें कपड़े डाल देती है। इतने से भी जब उसका मन नहीं भरा, तो उसने मिक्सर में ही कपड़ों को चला दिया।
इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, दीदी ने तो बहुत तगड़ा जुगाड़ बना दिया। दूसरे यूजर ने लिखा कि, या तो मिक्सी जाएगी या फिर कपड़े, एक ही चीज बचेगी। तीसरे यूजर ने लिखा कि, कपड़ों का सत्यानाश करके ही मानेंगी। चौथे यूजर ने लिखा कि, इसमें तो पूरे घर का कपड़ा धो देंगी। पांचवें यूजर ने लिखा कि, कौन कहता है लड़कियों का दिमाग घुटने में होता है, ये बात बिल्कुल गलत है।
*यह खबर सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है।
जब जुगाड़ू दिमाग़ चले तो मिक्सी भी कपड़े धोने लगे.....
— madhulika dutta (@Madddy17dutta) October 27, 2025
देखिए दीदी का कमाल👇 pic.twitter.com/7uuiBMJofZ
घायल हूं, इसीलिए घातक हूं : राघव चड्ढा ने AAP के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी
वाराणसी से स्कूल चलो अभियान का आगाज: सीएम योगी की शिक्षकों को दो-टूक, अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ाएं
अयोध्या में मिली 200 साल पुरानी दुर्लभ पांडुलिपि, इतिहास की अनमोल धरोहर का हुआ खुलासा
महज़ 15 सेकेंड में कुत्ते का खूनी खेल, 4 लोगों को बनाया शिकार
उपनेता पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का AAP पर पलटवार: मैं संसद में गाली देने नहीं गया
40 साल का इंतजार खत्म! महिला आरक्षण पर संसद का विशेष सत्र बुलाएगी सरकार
सिर्फ 11 गेंदों का तूफान: प्रियांश आर्या ने CSK को किया ढेर, अभिषेक शर्मा के खास क्लब में बनाई जगह
होर्मुज जलडमरूमध्य में अजीबोगरीब जंग: ईरान का संदेश— विनम्रता से पेश आओ और गुजर जाओ
2500 साल पुराना सुनहरा खजाना बरामद: नीदरलैंड से लौटा रोमानिया का गौरव
सप्तक्रांति एक्सप्रेस के विस्तार पर छिड़ा घमासान, चंपारण के यात्रियों ने दी आंदोलन की चेतावनी