देश में एक बार फिर मतदाता सूची को दुरुस्त करने का बड़ा अभियान शुरू हो गया है. चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) यानी विशेष गहन पुनरीक्षण के दूसरे चरण का ऐलान किया है. पहला चरण बिहार में शुरू हुआ था, और अब यह अभियान 12 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में चलाया जाएगा.
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने SIR के दूसरे चरण पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस अभियान पर सवाल उठाते हुए कहा है कि, बिहार में SIR लोकतंत्र की हत्या का एक प्रयोगशाला बन गया और अब वही 12 राज्यों में दोहराया जा रहा है. बिहार के SIR से चुनाव आयोग ने अपनी विश्वसनीयता खो दी है. उन्होंने आयोग से 2003 में किए गए SIR के दिशानिर्देशों को सार्वजनिक करने की मांग की है.
जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने 12 राज्यों में SIR आयोजित करने के निर्णय का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि सही मतदाता सूची सुनिश्चित करने के लिए यह प्रक्रिया पूरे देश में आयोजित करना आवश्यक है, जो पारदर्शी चुनाव का आधार बने.
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि SIR प्रक्रिया पूरी तरह से संवैधानिक है और यह एक नियमित प्रक्रिया है. उन्होंने कांग्रेस पर बेबुनियाद बातें करने का आरोप लगाया.
चुनाव आयोग ने बिहार में SIR को सफल बताया है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि लोगों ने इस प्रक्रिया पर भरोसा जताया है. दूसरे चरण में अंडमान-निकोबार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पुद्दुचेरी, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में इसे लागू किया जाएगा. इन जगहों पर करीब 51 करोड़ मतदाता हैं और 5 लाख से ज्यादा पोलिंग स्टेशन व बीएलओ तैनात किए जाएंगे.
आयोग के अनुसार देश में आखिरी बार 21 साल पहले SIR किया गया था. इस प्रक्रिया का मकसद योग्य मतदाताओं को जोड़ना और गलत या मृत मतदाताओं के नाम हटाना है. बिहार विधानसभा चुनाव में होने वाले बदलाव से पहले SIR की प्रक्रिया शुरू हुई है.
*#WATCH पटना (बिहार): कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने SIR के दूसरे चरण पर कहा, SIR जो बिहार में हुआ तो बिहार को लोकतंत्र की हत्या का एक प्रयोगशाला बनाया गया और अब 12 राज्यों में वही दोहराया जा रहा है...बिहार के SIR से चुनाव आयोग ने अपनी विश्वसनीयता खो चुका है। चुनाव आयोग ने 2003 में… pic.twitter.com/GXwpSLJz63
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2025
आप खेल के लिए जहर हैं - संजीव गोयनका पर बरसे ललित मोदी, मांगी इस्तीफे की मांग
मिडिल ईस्ट में महाविनाश: ईरान का सबसे ऊंचा ‘बी1 पुल’ अमेरिकी-इजराइली हमलों में जमींदोज
गोमांस और सनातन पर छिड़ा महासंग्राम: हिमंता सरमा ने युवा उम्मीदवार कुंकी चौधरी को घेरा
तेल अवीव पर मिसाइलों की बारिश: ट्रंप की धमकियों को ठेंगा दिखा ईरान ने फिर किया हमला
ईरान पर अमेरिका-इजरायल का डबल अटैक: स्टील प्लांट से पुल तक खाक, तेहरान ने दी युद्ध की चेतावनी
बंगाल में कानून का राज खत्म, अब कोई सुरक्षित नहीं : मालदा कांड पर बिहार के मंत्री का ममता सरकार पर बड़ा हमला
PSL में डेविड वॉर्नर और मोईन अली के बीच ड्रामा , वायरल वीडियो ने मचाई खलबली
कुवैत की सबसे बड़ी रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, मीना अल-अहमदी में लगी भीषण आग
खिड़की से नोटों की बारिश: सरेआम पैसे उड़ाती महिला का वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
पहाड़ों की ढलान पर क्रिकेट का डेथ जोन चैलेंज: फील्डर की जांबाजी देख दंग रह गई दुनिया