जयपुर, राजस्थान में यात्री बसों में आग लगने की एक और दुखद घटना सामने आई है। इस बार राजधानी जयपुर के पास शाहपुरा में यह हादसा हुआ। मजदूरों से भरी एक बस सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिसके कारण बस में भीषण आग लग गई।
बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस दुर्घटना में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 गंभीर रूप से झुलस गए हैं।
घटना के बाद कड़ी मशक्कत से मजदूरों को बस से बाहर निकाला गया और तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में भर्ती कराया गया। प्रशासन ने संभावित स्थिति को देखते हुए एसएमएस अस्पताल में पहले से ही अलर्ट जारी कर दिया था, जिसके चलते घायल यात्रियों का तत्काल उपचार शुरू हो सका।
जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर उत्तर प्रदेश से बस में सवार होकर आ रहे थे। जब बस शाहपुरा इलाके के कच्चे रास्ते पर पहुंची, तो वह ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गई। देखते ही देखते बस आग की लपटों में घिर गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जांच जारी है।
*VIDEO | Shahpura, Rajasthan: Two people were killed and over a dozen were injured after a bus caught fire upon coming in contact with a high-tension wire on the Jaipur-Delhi highway.#Rajasthan #JaipurDelhiHighway
— Press Trust of India (@PTI_News) October 28, 2025
(Source - Third party)
(Full video available on PTI Videos –… pic.twitter.com/reQQSmtkR3
पिनराई विजयन के गढ़ में सुरेश गोपी का शक्ति प्रदर्शन , CM के किले में दहाड़ी BJP
KKR की शर्मनाक हार: उस एक गलती ने तोड़ दिए जीत के अरमान, बीच मैदान पर आगबबूला हुए रिंकू सिंह
धरती पर कयामत का मंजर! सुर्ख लाल हुआ आसमान, नज़ारा देख लोग बोले- क्या हम मंगल ग्रह पर पहुंच गए?
CSK के खिलाफ श्रेयस अय्यर का शक्ति प्रदर्शन : चोट पर सस्पेंस खत्म, पंजाब किंग्स के लिए गुड न्यूज
क्या संजीव गोयनका का पब्लिक ड्रामा IPL की गरिमा गिरा रहा है? ललित मोदी का तीखा वार
ईरान का सबसे बड़ा पुल B1 ‘तबाह’: ट्रंप की दो टूक चेतावनी—‘बहुत देर होने से पहले डील कर लो’
रील के चक्कर में खाक होने से बची जान: राजस्थान में स्कॉर्पियो को डीजल से धोना पड़ा भारी
बंदर पर भारी पड़ा इंसान, लगातार खाना खिलाकर कर दिया ऐसा हाल कि वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा की पहली प्रतिक्रिया, वीडियो शेयर कर साधी चुप्पी
एमएस धोनी की मैदान पर वापसी: क्या अगले मैच में थलाइवा भरेंगे हुंकार?