केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! 8वां वेतन आयोग मंजूर, लाखों को होगा फायदा
News Image

नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने 8वें वेतन आयोग को मंजूरी दे दी है। इससे 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वेतन आयोग के नियम एवं शर्तों को मंजूरी दे दी है। इससे डिफेंस सर्विस से जुड़े लोगों को भी फायदा होगा।

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आठवें वेतन आयोग के अधिकार और कार्यों की रूपरेखा तय की है। सुप्रीम कोर्ट की पूर्व जज रंजना प्रकाश देसाई को चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

आठवां वेतन आयोग संभवत: 18 महीने में अपनी सिफारिशें देगा। आईआईएम बैंगलुरु के प्रोफेसर पुलक घोष और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के सचिव पंकज जैन सदस्य होंगे।

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि सरकार ने जनवरी में ही 8वें वेतन आयोग को सैद्धांतिक तौर पर मंजूरी दी थी। इतने कम समय में 8वें वेतन आयोग के लिए गठन भी कर दिया गया है।

इसके लिए कई मंत्रालयों, जिनमें डिफेंस, होम, रेलवे शामिल हैं, से सलाह ली गई है, जहां सरकारी कर्मचारी होते हैं। इन सब सलाह मशविरा के बाद ये टर्म ऑफ रेफरेंस बनाया गया है।

वैष्णव ने कहा कि कई राज्य सरकारों से भी सलाह ली गई है। उन्होंने बताया कि 18 महीने में इसकी अनुशंसा आएगी। जस्टिस रंजनना प्रकाश देसाई इस कमीशन की चैयरमैन होंगी।

दिवाली और छठ पूजा के त्योहारों के बाद केंद्र सरकार की ये घोषणा सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा है। हालांकि वेतन आयोग की सिफारिशें आने में अभी समय लगेगा।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

पाकिस्तान सुपर लीग में बड़ा बवाल: मैच के बाद आपस में भिड़े डेविड वॉर्नर और मोईन अली

Story 1

आयुष म्हात्रे का डबल धमाका : IPL इतिहास के पन्नों में दर्ज किया अपना नाम

Story 1

मेरी खामोशी को हार मत समझना: राघव चड्ढा का AAP के एक्शन पर तीखा पलटवार

Story 1

ईरान मुद्दे पर दोस्ती पड़ी भारी: UAE ने पाकिस्तान से मांगे 2 अरब डॉलर, शहबाज सरकार के हाथ-पांव फूले

Story 1

गुजरात में खौफनाक मंजर: स्कूटी सवार पर अचानक झपटी आक्रामक गाय, वीडियो देख दहल जाएगा दिल

Story 1

दिल्ली मेट्रो में सीट के लिए भिड़ गईं महिला और बुजुर्ग दादी, वीडियो देख भड़के लोग

Story 1

आत्मसमर्पण नहीं, अब आर-पार की जंग : राघव चड्ढा का AAP नेतृत्व को खुला चैलेंज

Story 1

पैसों का अनोखा बिजनेस: चिल्लर बेचकर मालामाल हो रहा है ये शख्स, वीडियो देख लोग हैरान

Story 1

अंतरिक्ष से कैसा दिखता है हमारा घर? आर्टेमिस-2 मिशन ने कैद की पृथ्वी की अद्भुत तस्वीरें

Story 1

जब दिल्ली में गूंजा जन गण मन : बांग्लादेशी कलाकारों ने पेश की भारत-बांग्लादेश दोस्ती की मिसाल