जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने वाली हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार (28 अक्टूबर, 2025) को एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने शुक्रवार (28 अक्टूबर, 2025) को कहा कि प्रधानमंत्री ताकाइची राष्ट्रपति ट्रंप को प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करेंगी।
यह घोषणा मंगलवार (28 अक्टूबर, 2025) को टोक्यो में जापानी पीएम ताकाइची और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात के बाद की गई। मुलाकात में दोनों देशों के नेताओं ने आर्थिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की।
ट्रंप से मिलने के बाद जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची ने पत्रकारों से कहा कि इतने कम समय में ही दुनिया में शांति का माहौल बन गया है। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप, मैं खुद आपसे बहुत प्रभावित और प्रेरित हुई हूं।
जनवरी, 2025 में राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान नोबेल शांति पुरस्कार पर केंद्रित रहा है। पुरस्कार हासिल करने के लिए, उन्होंने दुनिया भर में हुए कई संघर्षों को समाप्त कर शांति बहाल करने का दावा किया है, जिसमें मई महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष भी शामिल है।
हालांकि, नोबेल शांति पुरस्कार के विशेषज्ञों ने उनके दावों का खंडन किया है।
डोनाल्ड ट्रंप को शांति बहाल करने के दावों के बाद दुनिया के कई देशों के नेताओं ने उन्हें नोबेल पीस प्राइज के लिए नामित किया है। इनमें इज़राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, गैबोनी के राष्ट्रपति ब्राइस न्गुएमा, कंबोडिया के पीएम हुन मानेट समेत कई देशों के नेता शामिल हैं।
President Donald J. Trump and Japanese Prime Minister Sanae Takaichi. 🇺🇸🤝🇯🇵@takaichi_sanae pic.twitter.com/fyE0MBa7NM
— The White House (@WhiteHouse) October 28, 2025
SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स का मास्टरस्ट्रोक, वैभव के बाद अब 20 साल के इस तूफानी बल्लेबाज को मिला मौका
सुरों की देवी को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान : आशा भोंसले के अंतिम दर्शन करते ही फूट-फूटकर रो पड़े सचिन
IPL 2026: मैदान पर भिड़े नांद्रे बर्गर और चंपक , पुश-अप चैलेंज में किसकी हुई जीत?
होर्मुज स्ट्रेट में आर-पार की जंग: ईरान के समर्थन में चीन उतरा, अमेरिका ने दी चेतावनी
नोएडा में उबाल: कम वेतन और शोषण के खिलाफ मजदूरों का फूटा गुस्सा, सड़कों पर मचा बवाल
91 की उम्र में तौबा-तौबा पर थिरकीं आशा भोसले: आखिरी स्टेज परफॉर्मेंस का वीडियो हुआ वायरल
IPL डेब्यू में तहलका: कौन हैं प्रफुल हिंगे, जिन्होंने पहले ओवर में ही राजस्थान रॉयल्स की कमर तोड़ी?
सुनार की छुट्टी! इस मशीन में डालिए पुरानी चैन, 30 मिनट में बैंक बैलेंस फुल
आशा भोसले को श्रद्धांजलि देना पड़ा भारी, पाकिस्तान में टीवी चैनल पर गिरी गाज
होर्मुज में महा-नाकाबंदी : ट्रंप ने ईरान को दी सीधी चुनौती, भड़का तेहरान बोला- हम तैयार हैं