गोल्डन ईगल अपनी फुर्ती, ताकत और सटीक निशाने के लिए जाना जाता है। यह पक्षी ऊंचाई से अपने शिकार पर नज़र रखता है और पलक झपकते ही उसे दबोच लेता है। इसकी नजर इतनी तेज होती है कि यह कई मीटर दूर से भी छोटे जानवरों को देख लेता है।
आमतौर पर यह चूहे, खरगोश, गिलहरी, मुर्गी या बत्तख जैसे छोटे जीवों का शिकार करता है, लेकिन कई बार यह अपने आकार से बड़े जानवरों जैसे बंदर या लोमड़ी पर भी हमला बोल देता है। ऐसा कहा जाता है कि गोल्डन ईगल न केवल जमीन पर बल्कि पानी में भी शिकार करने में माहिर है। यह मछलियों को भी पकड़ लेता है और पानी की सतह से सीधे उड़ान भर सकता है।
उसकी उड़ान की गति और पकड़ इतनी मजबूत होती है कि उसके पंजों में फंसे शिकार के बच निकलने की कोई संभावना नहीं रहती। इसी से जुड़ा एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है।
वीडियो में एक पहाड़ी क्षेत्र दिखाई देता है, जहां तेज हवाएं चल रही हैं। ऊंचे-ऊंचे पेड़ हवा के दबाव में झूल रहे हैं। तभी कैमरा एक गोल्डन ईगल पर फोकस करता है, जो पहाड़ की चोटी पर बैठा है। उसके पंजों के नीचे एक लोमड़ी है, जो खुद को छुड़ाने की कोशिश कर रही है।
हवा की रफ्तार के बावजूद बाज अपनी पकड़ नहीं छोड़ता। कुछ ही सेकंड में वह एक जोरदार झटके के साथ आसमान में उड़ान भरता है, और लोमड़ी को अपने साथ हवा में उठा ले जाता है। यह नज़ारा इतना अद्भुत है कि देखने वाले अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते।
जैसे ही बाज हवा में ऊपर उठता है, लोमड़ी उसके पंजों में किसी खिलौने की तरह झूलती नजर आती है। आसपास का दृश्य बेहद नाटकीय है - चारों तरफ बादल, तूफान और उड़ती धूल, और इनके बीच बाज की शानदार उड़ान किसी फिल्म के सीन जैसी लगती है।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग बाज की ताकत देखकर काफी हैरान हैं। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। कुछ ही घंटों में इस वीडियो ने हजारों व्यूज़ बटोर लिए हैं। कई यूजर्स ने इसे पावर ऑफ ईगल लिखकर शेयर किया है, जबकि कुछ ने बाज की ताकत और शिकार करने की कला की तारीफ की है।
The strength of a golden eagle carrying a fox in heavy wind 😧😧 pic.twitter.com/ujlEn0KEdg
— Damn Nature You Scary (@AmazingSights) October 21, 2025
रफ़्तार का कहर: कचरा उठा रहे सफाई कर्मियों को कार ने रौंदा, रूह कंपा देने वाला हादसा
राजघरानों से बॉर्डर तक: क्यों खास हैं रामपुर और मुधोल हाउंड, भारत की ये देसी नस्लें?
तालिबान ने बांध बनाया तो बम से उड़ा देंगे: नवाज शरीफ के करीबी की खुली धमकी, भारत को बताया मास्टरमाइंड
कटिहार में पुलिस की बदसलूकी: भाई-बहन के साथ होटल में दुर्व्यवहार, वायरल वीडियो से आक्रोश
स्कूल जाने से पहले बच्ची ने लिया गाय का आशीर्वाद, बन जाएगा आपका दिन!
सरकार नहीं दे रही कोई फ्री रिचार्ज , WhatsApp मैसेज निकला फर्जी !
मारा लंबा छक्का, फिर भी आउट! बल्लेबाज के साथ हुआ खेल, टीम हारी मैच
आठवां वेतन आयोग मंजूर, जानिए कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी और पेंशन!
बिहार चुनाव: तेजस्वी का बड़ा वादा, शराबबंदी नीति पर करेंगे छक्का !
आपको डांटा, चिल्लाया, लेकिन... : जयपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर का भावुक विदाई संदेश वायरल