पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा प्रहार किया। शाह ने राज्य में बीजेपी की सरकार बनने का दावा करते हुए कई बड़े वादे और सख्त संदेश दिए।
चार शादी और यूसीसी पर आर-पार अमित शाह ने स्पष्ट किया कि बंगाल में बीजेपी की सरकार बनते ही समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब लोगों को चार शादियां करने की छूट नहीं मिलेगी। शाह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी अपने समर्थकों के जरिए बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने के सपने देख रही हैं, लेकिन बीजेपी ऐसा कभी नहीं होने देगी।
घुसपैठियों को चेतावनी गृह मंत्री ने घुसपैठ का मुद्दा उठाते हुए कहा कि ममता दीदी या उनका भतीजा घुसपैठियों को नहीं निकाल सकते, यह काम केवल बीजेपी ही कर सकती है। शाह ने कहा कि घुसपैठियों का समय समाप्त हो गया है। उन्होंने वादा किया कि सरकार बनते ही 45 दिनों के भीतर बीएसएफ के लिए सीमा पर बाड़ लगाने की जमीन उपलब्ध करा दी जाएगी और एक-एक घुसपैठिये को चुन-चुनकर प्रदेश से बाहर निकाला जाएगा।
गुंडों को सख्त संदेश रैली के दौरान शाह ने टीएमसी के गुंडों को सीधी चेतावनी दी। उन्होंने कहा, 23 अप्रैल को मतदान है, टीएमसी के गुंडे घर से बाहर न निकलें, वरना 5 मई के बाद खैर नहीं होगी। शाह ने ममता सरकार पर मां, माटी, मानुष के नारे को माफिया, मसलमैन और मनी पावर में बदलने का आरोप लगाया।
रोज़गार और विकास के वादे बंगाल को फिर से सोनार बांग्ला बनाने का संकल्प दोहराते हुए शाह ने कहा कि राज्य से पिछले 15 सालों में 7000 से ज्यादा फैक्ट्रियां बंद हो चुकी हैं। उन्होंने घोषणा की कि बीजेपी सरकार बनने पर 5 बड़े इंडस्ट्रियल एस्टेट बनाए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण, सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा, किसानों को सालाना 9 हजार रुपये और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपये देने का वादा किया।
दंगों की होगी जांच अमित शाह ने यह भी कहा कि 2016 से लेकर अब तक बंगाल में हुए दंगों की जांच के लिए बीजेपी सरकार एक कमेटी बैठाएगी। उन्होंने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भतीजे को निशाने पर लेते हुए कहा कि जो लोग युवाओं का पैसा खा गए हैं, उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा।
*ममता दीदी राम मंदिर का विरोध करती थीं और अपने चेले-चपाटों को बंगाल में आगे कर बाबरी मस्जिद बनाने का सपना देखा रही हैं।
— BJP (@BJP4India) April 13, 2026
ममता दीदी का चेला हुमायूं कबीर बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहता है।
- श्री @AmitShah
पूरा देखें: https://t.co/Q2cDQpZxMc pic.twitter.com/eixrr5UNsv
रिटायरमेंट से पहले रिन्यू हुई दिल्ली मेट्रो: 20 साल पुरानी ट्रेनों को मिला नया अवतार , जानिए क्या-क्या बदला
रणवीर इलाहाबादिया को मिला नया प्यार: कौन हैं उनकी गर्लफ्रेंड जूही भट्ट?
युद्ध के बीच बुलेटप्रूफ जैकेट पहन लेबनान पहुंचे नेतन्याहू, सैनिकों के सामने दुश्मन को दी खुली चेतावनी
अब खेत की मिट्टी बताएगी अपनी सेहत: सरकार का जादुई ऐप और नई तकनीक से खेती होगी आसान
चोरी पड़ी भारी: क्लिनिक में घुसा चोर, रात भर शटर में फंसी रही गर्दन
MI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी का धमाका, मुंबई इंडियंस को चटाई धूल
वेटिकन से सीधी जंग: डोनाल्ड ट्रंप का पोप लियो पर तीखा हमला, AI तस्वीर ने बढ़ाई खलबली
वो मॉन्स्टर है... : रजत पाटीदार की तूफानी बल्लेबाजी देख इरफान पठान ने दिया बड़ा बयान
आत्मनिर्भर भारत की बड़ी उड़ान: अब भारत में ही धड़केगा तेजस का दिल, विदेशी निर्भरता हुई खत्म
पंजाब में बेअदबी अब पड़ेगी भारी: उम्रकैद और 25 लाख जुर्माने का नया कानून, क्या हैं कानूनी चुनौतियां?