खेती को स्मार्ट और आधुनिक बनाने के लिए सरकार ने किसानों को दो बड़े तोहफे दिए हैं। अब किसानों को मिट्टी की जांच के लिए लैब के बाहर लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्नत कृषि महोत्सव 2026 के दौरान इन आधुनिक तकनीकों का लोकार्पण किया गया।
सरकार ने Soil Mobile App- e-Farms लॉन्च किया है। इसे ICAR-IISS, भोपाल द्वारा विकसित किया गया है। यह ऐप किसानों को खेत में खड़े-खड़े मिट्टी की स्थिति जानने की सुविधा देता है।
इस ऐप का इस्तेमाल करना बेहद सरल है। किसान को बस अपने खेत की फोटो ऐप पर अपलोड करनी होगी। इसके बाद ऐप मिट्टी में मौजूद पोषक तत्वों की कमी का विश्लेषण करेगा और यह भी बताएगा कि फसल के लिए कौन सी खाद और कितनी मात्रा में डालनी है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस ऐप के महत्व पर जोर देते हुए किसानों से मिट्टी में अंधाधुंध खाद न डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि गलत तरीके से खाद डालने से न केवल किसानों का आर्थिक नुकसान होता है, बल्कि मिट्टी की उपजाऊ क्षमता भी घटती है। यह ऐप सही मात्रा में खाद डालने का सुझाव देकर खेती की लागत कम करेगा और उत्पादन बढ़ाएगा।
खेती के दौरान किसानों को अक्सर सांप और जहरीले जीवों का सामना करना पड़ता है, जो कई बार जानलेवा साबित होता है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए वैज्ञानिकों ने किसान मित्र छड़ी तैयार की है।
यह छड़ी 100 मीटर के दायरे में किसी भी विषैले जीव की मौजूदगी को तुरंत भांप लेती है। जैसे ही कोई जीव पास आता है, छड़ी कंपन (vibration) करने लगती है, जिससे किसान को समय रहते अलर्ट मिल जाता है और वह सतर्क हो सकता है।
इन तकनीकों का लोकार्पण मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित उन्नत कृषि महोत्सव 2026 में किया गया। इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रमुख रूप से मौजूद रहे। सरकार का मानना है कि ये नवाचार न केवल खेती को आसान बनाएंगे, बल्कि किसानों की सुरक्षा और आय बढ़ाने में भी मील का पत्थर साबित होंगे।
*अब किसान अपने खेत की फोटो अपलोड कर आसानी से मृदा परीक्षण की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और अपनी आवश्यकता के अनुसार उचित खाद व पोषक तत्वों की सटीक सलाह सीधे मोबाइल पर पा सकेंगे।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 11, 2026
आज रायसेन में आयोजित ‘उन्नत कृषि महोत्सव 2026’ में आदरणीय रक्षा मंत्री श्री @rajnathsingh जी एवं माननीय… pic.twitter.com/1a6BHgZo13
होर्मुज जलमार्ग सिर्फ अमेरिका की जागीर नहीं: ईरान का दो टूक संदेश
AEDO परीक्षा: कल से शुरू होगी परीक्षा, जानें परीक्षा पैटर्न, मार्किंग सिस्टम और जरूरी नियम
आशा भोसले को अंतिम विदाई: तब्बू के गले लग फफक पड़ीं पोती जनाई, भावुक हुआ हर कोई
पुणे रेस्क्यू सेंटर से फिल्मी स्टाइल में फरार हुईं 13 बांग्लादेशी लड़कियां, सुरक्षाकर्मी पर किया हमला
उद्घाटन से पहले दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, कई वाहन आपस में टकराए
10-12 हजार में कैसे चलेगा घर? नोएडा में भड़के श्रमिकों का आरोप- शांति से धरना दे रहे थे, पुलिस ने बरसाईं लाठियां
क्या योगी और ब्रजेश पाठक के बीच सब ठीक है? डिप्टी सीएम ने तोड़ी चुप्पी
चोरी पड़ी भारी: क्लिनिक में घुसा चोर, रात भर शटर में फंसी रही गर्दन
डगआउट में आपा खो बैठे आशीष नेहरा, खिलाड़ी को दिया धक्का! जीत के बाद वायरल हुआ वीडियो
सुरों की मल्लिका को अंतिम विदाई: राजकीय सम्मान के साथ होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार