संगीत जगत के लिए 12 अप्रैल का दिन एक युग का अंत लेकर आया। सुरीली आवाज की जादूगर और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में मल्टीपल ऑर्गन फेलियर के कारण उन्होंने अंतिम सांस ली।
अस्पताल में भर्ती थीं गायिका उनकी पोती जनाई भोसले ने बताया कि निधन से एक दिन पहले उन्हें सीने में इंफेक्शन और अत्यधिक थकान की शिकायत थी, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की पुष्टि परिवार और डॉक्टरों ने की है।
सितारों का लगा तांता लता मंगेशकर की छोटी बहन और भारतीय संगीत की धरोहर रहीं आशा भोसले को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज सितारे उनके मुंबई स्थित आवास पर पहुंच रहे हैं। संगीतकार ए.आर. रहमान, अभिनेत्री विद्या बालन, उर्मिला मातोंडकर और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उनके घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने जानकारी दी है कि आज सोमवार, शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
अंतिम दर्शन का समय प्रशंसकों के लिए अंतिम दर्शन की व्यवस्था लोअर परेल स्थित उनके आवास और कासा ग्रांडे बिल्डिंग में की गई है। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक आम लोग और चाहने वाले अपनी प्रिय गायिका को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे। उनके निधन से पूरा देश शोक में डूबा है।
#WATCH | Maharashtra: Music icon AR Rahman arrives at the residence of legendary singer Asha Bhosle in Mumbai to pay his last respects.
— ANI (@ANI) April 13, 2026
She passed away at the age of 92 yesterday at Breach Candy Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/QgBoqUbB9S
रक्षा बजट में बड़ा बदलाव: अब अमेरिका पर निर्भर नहीं रहेगा कनाडा, पीएम कार्नी का ऐतिहासिक ऐलान
मैदान पर भिड़े पंड्या ब्रदर्स: क्या हार्दिक और क्रुणाल के रिश्तों में आ गई है दरार?
रणवीर अल्लाहबादिया को मिला नया प्यार, कौन हैं मिस्ट्री गर्ल जूही भट्ट?
सुरों की मल्लिका को अंतिम विदाई: सचिन तेंदुलकर और पत्नी अंजलि ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
MI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी का धमाका, मुंबई इंडियंस को चटाई धूल
बलूचिस्तान में पहली बार समुद्र तक पहुंची जंग: ग्वादर के पास पाकिस्तानी नेवी का जहाज उड़ाया, 3 जवानों की मौत
होर्मुज में ईरान की लाल आंखें , अमेरिकी जहाज को पीछे हटने पर मजबूर किया
आशा भोसले को अंतिम विदाई: दादी को खोकर बिलख पड़ीं पोती जनाई, तब्बू के गले लगकर फूट-फूटकर रोईं
सावधान! अगले 24 घंटे 11 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, कहीं लू तो कहीं बारिश का डबल टॉर्चर
पूर्णिया: पति की गैरमौजूदगी में प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी पत्नी, ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर की पिटाई