मुंबई: भारतीय संगीत जगत के लिए एक युग का अंत हो गया। अपनी जादुई आवाज से दशकों तक करोड़ों दिलों पर राज करने वाली महान गायिका आशा भोसले का रविवार, 12 अप्रैल 2026 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शनिवार को तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
शिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान महाराष्ट्र के संस्कृति मंत्री आशीष शेलार ने उनके निधन की पुष्टि की है। आज, सोमवार 13 अप्रैल को शाम 4 बजे मुंबई के शिवाजी पार्क में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। आयोजन स्थल पर उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत के सितारों को उनके अंतिम दर्शन का मौका दिया गया है।
इमोशनल हुए सचिन तेंदुलकर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि के साथ आशा ताई को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे। वायरल हो रहे वीडियो में सचिन काफी भावुक दिखाई दिए। क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन का यह रूप देखकर उनके फैंस भी काफी मायूस और भावुक नजर आए।
अर्जुन तेंदुलकर की शादी में दिखी थीं आखिरी बार आशा भोसले का आखिरी सार्वजनिक दर्शन 5 मार्च 2026 को हुआ था। वह सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सान्या चंडोक की शादी में शामिल हुई थीं। उस दौरान सफेद साड़ी में पहुंचीं गायिका ने दूल्हा-दुल्हन को अपना आशीर्वाद दिया था, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थीं।
एक बेमिसाल सफर का अंत आशा भोसले ने अपने करियर में 20 से अधिक भाषाओं में 12 हजार से ज्यादा गाने गाए। उन्हें साल 2000 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार और 2008 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के साथ उनकी जुगलबंदी संगीत प्रेमियों के लिए हमेशा यादगार रहेगी। आज उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
#WATCH | Maharashtra: Cricket legend Sachin Tendulkar and his wife Anjali Tendulkar pay their last respects to legendary singer Asha Bhosle at her residence in Mumbai.
— ANI (@ANI) April 13, 2026
Asha Bhosle passed away at the age of 92 yesterday at Breach Candy Hospital in Mumbai. pic.twitter.com/piD3SCnTFY
IPL 2026: शेरफेन रदरफोर्ड ने रचा इतिहास, हार्दिक पांड्या वाला खास रिकॉर्ड अब इनके नाम
आशा भोसले को अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुईं रश्मि ठाकरे, उद्धव ठाकरे ने कहा- संगीत का एक स्तंभ गिरा
कयामत तक याद रखा जाएगा खामेनेई का संदेश: भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने दी श्रद्धांजलि
बंगाल में उर्दू बनाम बांग्ला की गूंज: योगी आदित्यनाथ ने TMC को दी नई परिभाषा
विटामिन-डी सप्लीमेंट खाने का सही तरीका: अब्जॉर्प्शन बढ़ाएं 50% तक
AEDO परीक्षा: कल से शुरू होगी परीक्षा, जानें परीक्षा पैटर्न, मार्किंग सिस्टम और जरूरी नियम
होर्मुज में ट्रंप की नंबर-1 नेवी को ईरान की खुली चुनौती, सामने आया वीडियो
हापुड़ में भीषण सड़क हादसा: बारातियों से भरी बस और ट्रक की टक्कर, 6 लोगों की मौत
LLB कर रहा हूं, सुप्रीम कोर्ट तक घसीट ले जाऊंगा , ट्रैफिक पुलिस से उलझे मनचले युवकों का हाई-वोल्टेज ड्रामा
पांड्या ब्रदर्स के बीच कोल्ड वॉर : हार्दिक के आउट होते ही क्रुणाल का आक्रामक जश्न, क्या टूट गया भाईचारा?